मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का आज 13वां मैच खेला गया. जहाँ राजस्थान रॉयल्स के सामने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की टीम थी. फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम ने 20 ओवर में 169 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 4 विकेट से कर लिया. पॉइंटस टेबल के रेस बेहद रोमांचक हो गई हैं.
हार के बाद भी राजस्थान रॉयल्स टॉप पर बरकरार
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के लिए जोस बटलर (JOS BUTTLER) ने नाबाद 70 रनों की पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए शिमरॉन हेटमायर ने भी नाबाद 42 रन बनाए. जिसके कारण ही राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम ने 20 ओवर में 169 रन बनाए. जिस स्कोर का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए शाहबाज अहमद ने 45 रन बनाए.
वहीं अंत में दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) ने नाबाद 44 रन जोड़े. जिसके कारण ही उनकी टीम ने 4 विकेट से मैच जीत लिया. युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) ने 2 बड़े विकेट अपने नाम किए थे. इस मैच में हार के बाद भी राजस्थान पॉइंटस टेबल में टॉप पर बनी हुई हैं. वहीं जीत के बाद भी आरसीबी (RCB) की टीम छठे नंबर पर नजर आ रही है.
कोलकाता नाईट राइडर्स का दूसरा स्थान पक्का
13वें मैच के बाद आईपीएल 2022 (IPL 2022) के पॉइटंस टेबल में लखनऊ सुपरजांयट की टीम नंबर 5 पर नजर आ रही है. इस टीम के भी 4 अंक हैं. नंबर 2 पर कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम तो वहीं नंबर 3 पर गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम 4-4 अंको के साथ बनी हुई हैं. नंबर 4 पर पंजाब किंग्स अब नजर आ रही है, जिनके भी 4 अंक हैं.
इस बीच छठा स्थान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) ने भी 4 अंको के साथ अपने पास रखा है. नंबर 7 पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम मौजूद है. वहीं नंबर 8 पर मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) तो वहीं 9वें नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम नजर आ रही है. वहीं आखिरी स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद नजर आ रही है.
यहाँ पर देखें पॉइंटस टेबल
