IPL 2022, RCB vs MI, STAT: इस मैच में बने 10 बड़े रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने रच दिया इतिहास

आज एमसीए स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 18वां मैच खेला गया. जहाँ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम आमने-सामने थी. जहाँ पर फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 151 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा आरसीबी (RCB) की टीम ने 7 विकेट से कर लिया. इस मैच में 10 बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं. रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और सुर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ने कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं.
इस मैच में बने 10 बड़े रिकॉर्ड बने हैं, रोहित शर्मा और सुर्यकुमार यादव ने कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए

1. दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने आईपीएल में 200 मैच खेले हैं. उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने ऐसा कारनामा किया है.
2. विराट कोहली (VIRAT KOHLI) दूसरे खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने आईपीएल में 550 चौके लगाए हैं. वो एक टीम के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं.
3. रोहित शर्मा तीसरे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 4500 रन बनाए हैं.

4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच 30 मैच खेले गए हैं. जिसमें मुंबई ने 17 मैच जीता है, जबकि आरसीबी ने 13 मैच अपने नाम किया है.
5. रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने एक चौका लगाते ही मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में 400 चौके लगाए हैं.
6. सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ने आज टी20 क्रिकेट में अपने 200 मैच पूरे कर लिए हैं.

ipl-2022-rcb-vs-mi FORTH LOSE
7. अनुज रावत (ANUJ RAWAT) ने आज आईपीएल में पहला अर्धशतक लगाया है.
8. डेवाल्ड ब्रेविस ने आज आईपीएल में अपना पहला विकेट हासिल किया है.
9. सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ने आज आईपीएल में अपना 15वां अर्धशतक लगाया है.
10. मुंबई इंडियंस आज आईपीएल 2022 में लगातार चौथा मैच हारी है.
Tags: मुंबई इंडियस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव,