IPL 2022, RCB vs GT: मैन ऑफ़ द मैच विराट कोहली ने बताया कैसे उन्होंने लंबे समय के बाद की फॉर्म में वापसी, इन्हें दिया सारा श्रेय

आईपीएल 2022 के 67वें मुकाबले में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम आमने सामने थी। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 168 रन बनाए, बैंगलोर को जीत के लिए 169 रन बनाने थे। आरसीबी ने लक्ष्य को 8 गेंदें शेष रहते हासिल किया और 8 विकेट से जीत दर्ज की। विराट कोहली मैन ऑफ द मैच बने हैं.
विराट कोहली ने की फॉर्म में वापसी
169 रन के स्कोर का पीछा करते हुए RCB ने शानदार शुरुआत की। पहले विकेट के लिए फाफ डू प्लेसिस और विराट कोहली ने 14.3 ओवर में 115 रन जोड़े। फाफ ने 38 पर 44 रन बनाए। कोहली आज अपने टच में नजर आए और उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा। उन्होंने 53 गेंदों में 73 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। वो राशिद खान पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में स्टंप्स हो गए थे।
उनके आउट होने के बाद कार्तिक और मैक्सवेल ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। बैंगलौर को एक समय 12 गेंदों पर 11 रन की जरूरत थी। इस दौरान मैक्सवेल ने 19वें ओवर में तीन चौके लगा कर टीम को जीत को पक्का कर दिया। इस जीत के बाद RCB की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद भी ज़िंदा हैं।
मैन ऑफ़ द मैच विराट कोहली
मैच के बाद पोस्ट मैच इंटरव्यू में विराट कोहली ने कहा कि,
“बहुत इमोशंस थे आज, मैं बस चलना चाहता था। आज का मैच हमारे लिए अहम था। एक कार्यक्रम में बात करते हुए मैंने जतिन और भज्जू पा से कह रहा था कि मैंने टीम के लिए कुछ नहीं किया बस यही मुझे चुभ रहा था, मैं खुश हूं कि आज मैं ऐसा कर पाया अपनी टीम को दो अंक दिला पाया।
आपको बस परस्पेक्टिव सही रखना होता है, आपसे उम्मीदें होती है क्योंकि इतने सालों तक आपने किया है। आपको बस मेहनत करते रहना होता है कौशल पर चलते रहना होता है। कल मैंने 90 मिनट तक नेट पर बिताए, मैं हर गेंद पर क्लीयरिटी चाहता था।”
विराट कोहली ने आगे कहा कि,
” मैं आज रिलेक्स था हर गेंद को खेलते हुए, सोच नहीं रहा था कि अब तक क्या हुआ है। मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है, ऐसा मेरे साथ 2014 में हुआ था, मैं शिकायत नहीं कर सकता हूं। मैं कभी टीम से बाहर हुआ तो कहीं मैंने टीम को मैच जिताए। मैं बस सिर नीचे करके अपनी टीम के लिए प्रदर्शन करना चाहता हूं।”
उन्होंने आगे कहा कि-
Tags: मैन ऑफ द मैच, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, विराट कोहली,” मैंने जब सबसे पहली बॉल शमी की खेली तो मुझे लगा कि आज है कुछ बात, मैं लेंथ बॉल खेल सकता हूं। पहले ही शॉट से मुझे पता था कि आज मुझे अपने शॉट को बैक करना होगा। इस पूरे आईपीएल, इस पूरे समय मुझे कोई शिकायत या पछतावा नहीं है। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे ऐसे प्रशंसक मिले हैं।”