IPL 2022, RCB vs GT: गुजरात को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहुंची अंक तालिका में चौथे नंबर पर, 3 टीमें हुई प्लेऑफ की रेस से बाहर

By Akash Ranjan On May 20th, 2022
IPL 2022, RCB vs GT: गुजरात को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहुंची अंक तालिका में चौथे नंबर पर, 3 टीमें हुई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2022 के 67वें मुकाबले में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम आमने सामने थी। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 168 रन बनाए, बैंगलोर को जीत के लिए 169 रन बनाने थे। आरसीबी ने लक्ष्य को 8 गेंदें शेष रहते हासिल किया और जीत दर्ज की।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विराट कोहली ने की फॉर्म में वापसी

169 रन के स्कोर का पीछा करते हुए RCB ने शानदार शुरुआत की। पहले विकेट के लिए फाफ डू प्लेसिस और विराट कोहली ने 14.3 ओवर में 115 रन जोड़े। खतरनाक होती इस साझेदारी को राशिद खान ने तोड़ा। उन्होंने फाफ को 44 रन पर आउट किया। कोहली आज अपने टच में नजर आए और उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा। उन्होंने 53 गेंदों में 73 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। वो राशिद खान पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में स्टंप्स हो गए थे।

उनके आउट होने के बाद कार्तिक और मैक्सवेल ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने मात्र 18 गेदों में नाबाद 40 रन बनाए। उनका साथ दिनेश कार्तिक ने दिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एक समय 12 गेंदों पर 11 रन की जरूरत थी। इस दौरान मैक्सवेल ने 19वें ओवर में तीन चौके लगा कर टीम को जीत को पक्का कर दिया। इस जीत के बाद RCB की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद भी ज़िंदा हैं।

पाइंट्स टेबल में अब भी गुजरात टाइटंस टॉप पर है

गुजरात टाइटंस (GT) 13 मैचों में 10 जीत और 20 अंकों के साथ अब भी पाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत से 14 मैचों में 16 पाइंट्स के साथ चौथे पायदान पर आ गयी है। लखनऊ सुपरजांयट (LSG) की टीम दूसरे पायदान पर आ गई है। टेबल में तीसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम का कब्ज़ा हो गया है। सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीम अब नंबर 8 पर खिसक गई है।

दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम इस रेस में नंबर पांच पर आ गई है। कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की टीम नंबर अब 6 नंबर पर पहुंच गई है। पॉइटंस टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम नंबर 9 पर नजर आ रही है। मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) की टीम आखिरी स्थान पर अभी भी बनी हुई हैं।

यहाँ पर देखें पॉइंटस टेबल

Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर,