IPL 2022, RCB vs DC: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में दिखेगा बदलाव, दिग्गज की होगी वापसी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन का 2वां मैच शनिवार को शाम 7:30 पर वानखड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। आईपीएल (IPL) में मजबूत दिखने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की सेना के सामने होगी होगी। दोनों टीमें अपनी तीसरी जीत की तलाश में होंगी। मैच में विराट कोहली (VIRAT KOHLI) पर अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए बड़ी पारी खेलने की जिम्मेदारी होगी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अपनी क्षमता के अनुरुप करना होगा प्रदर्शन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)आईपीएल (IPL) के इस सीजन में अच्छे खिलाड़ियों वाली टीम के रूप में जानी जा रही है। इस टीम में विराट कोहली (VIRAT KOHLI), फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLAISSIS), ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL), दिनेश कार्तिक (DINESH KARTIK), मो सिराज, (MOHD SIRAJ) वानिंदू हसरंगा (VANINDU HASRANGA), जोश हेजलवुड (JOSH HAZLEWOOD) व शहबाज अहमद (SHAHBAJ AHMAD) जैसे इंटरनेशल प्लेयर हैं। यह सभी खिलाड़ी अकेले दम पर मैच को जिताने की क्षमता रखते हैं।

इसके अलावा नए खिलाड़ियों में अंनुज रावत (ANUJ RAWAT) व सयुश प्रभुदेसाई (SAYUSH PRBHUDESAYI) जैसे युवा प्रतिभावान खिलाड़ी भी मौजूद हैं। इतना सब कुछ होने के बाद भी टीम अपनी क्षमताओं के अनुरुप अभी तक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) अपने 5 में से सिर्फ 2 मैच ही जीत सकी है। पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का पीछा करते हुए 23 रनों से हार गई थी। टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) 3 रन बना कर पवेलियन लौट गए थे। ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) भी बहुत अच्छा नहीं कर सके थे।

पृथ्वी शॉ व डेविड वार्नर को फिर से करनी होगी शानदार बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर  (RCB) के मुकाबले में कम नहीं है। सबसे खास बात यह है कि टीम के सभी खिलाड़ी अपनी क्षमताओं के अनुरुप प्रदर्शन कर रहे हैं। पृथ्वी शॉ (PRITHAVI SAV) व डेविड वार्नर (DAVID WARNER) सलामी जोड़ी के रूप में काफी सफल है। पिछले मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के खिलाफ पहले विकेट की साझेदारी में 93 रन जोड़े थे। पृथ्वी शॉ ने शानदार बल्लेबाजी की थी।

उम्मीद है कि यह जोड़ी फिर से उसी क्रम को दोहराएगी। इसके अलावा टीम के पास ऋषभ पंत (RISHABH PANT), ललित यादव (LALIT YADAV) व रोवमैन पॉवेल (ROVMEN POWELL), अक्षर पटेल (AXER PATEL) व  शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) जैसे खिलाड़ी हैं जो टीम को किसी भी संकट से उभारने में सक्षम हैं।

जहां तक दिल्ली कैपिटल्स (DC) की गेंदबाजी का सवाल है तो कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV), अक्षर पटेल, खलील अहमद (KHALIL AHMAD) व मुस्तफिजुर रहमान (MUSTAFIZUR RAHMAN) जैसे स्टार गेंदबाज हैं। कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) ने इस आईपीएल (IPL) में अपनी पूरी लय में हैं.

यहां देखें दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन….

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत, ललित यादव, रोवमैन पावेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, सरफराज खान, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डू प्लेसिस, अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, शहबाज अहमद, सयुश प्रभुदेसाई, दिनेश कार्तिक, वानिंंदू हसरंगा, आकाश दीप, मो. सिराज, जोश हेजलवुड.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *