RCB VS DC

RCB VS DC का मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(RCB) ने 16 रनों से जीत लिया है। मैच को जीतने के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम आखिर तक संघर्ष  करती दिखी लेकिन मैच में वापसी नहीं कर सकी। मैच के दौरान ही एक खिलाड़ी के आउट होने पर उनकी बेटी मायूस होकर स्टेडियम में रोने लगी। इसको मैच के कैमरामैन ने अपनी स्क्रीन पर दिखाया। स्क्रीन पर दिखते ही इस छोटी लड़की की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। सभी फैंस ने बेटी को संत्वाना देते हुए खिलाड़ी के बल्लेबाजी की सराहना की है।

RCB VS DC में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 66 रन बनाकर आउट हुए डेविड वॉर्नर

दरअसल  RCB VS DC की मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 190 रन का स्कोर दिल्ली कैपिटल्स (DC) को जीत के लिए दिया था। इसमें टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) जल्दी आउट हो गए। इसके विकेट गिरने का क्रम थमा नहीं।

कुछ देर कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने मैदान पर रूके लेकिन वो भी 17 गेंद पर 34 रन बनाकर प्वेलियन लौट गए। RCB VS DC के मैच में दिल्ली के सिर्फ डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) ही एक छोर पर खड़े टीम को जिताने के लिए प्रयासरत रहे। उन्होंने 38 गेंद पर 66 रन की पारी खेली। उनको वॉनिंंदु हसरंगा  (WANINDU HASRANGA)ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। वॉर्नर के आउट होने के बाद टीम को जीत की संभावना बहुत कम हो गई और आखिर में टीम मैच हार गई

डेविड वॉर्नर के आउट होने तक बची थी उम्मीदें

RCB VS DC के मैच में दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) के आउट होने तक बचीं थी, जैसे ही डेविड वॉर्नर आउट हुए मैच को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पक्ष में मान लिया गया। डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) के आउट होने पर स्टेडियम में मैच देख रही उनकी बेटी निराश होकर रोने लगी।

जब कैमरामैन ने इस पर फोकस किया तो देखते ही देखते यह फोटा व वीडियो सोशल मीडिया पर वायल हो गया और फैंस ने बेटी संत्वाना देते हुए डेविड वॉर्नर की तारीफ की। RCB VS DC के मैच में कि डेविड वॉर्नर के आउट होने पर विराट कोहली ने खुशी में जबरदस्त रिएक्शन दिया था।

यहां देखें वीडियो….

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *