चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) के कप्तान रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) टीम की 5वीं हार से बहुत नाखुश हैं। यह मैच के दौरान लाइव प्रसारण में देखने को मिला है। कप्तान ने इसके लिए शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) पर अपनी भड़ास निकाली है और गुस्से में अपनी कैप को उतारकर फेंक दिया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसपर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने गंवाया डेविड मिलर को आउट होने का मौका

रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने 6वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) से 3 विकेट से हार गई है। आईपीएल (IPL) में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इस सीजन में सबसे खराब प्रदर्शन किया। शुरुआती लगातार 4 मैच हारने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को हरा कर वापसी की थी लेकिन इस वापसी को टीम बरकारार नहीं रख सकी। बता दें कि इस बार चेन्नई सुपर की कप्तान रवींद्र जडेजा हैं।
रविवार के मैच में एक अवसर ऐसा भी आया कि जब थोड़ी सी तत्परता कर मैच को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने पाले में डाल सकती थी। हुआ यूं कि ड्वेन ब्रावो (DWAYNE BARVO) की ओर से फेंके जा रहे 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर डेविड मिलर (DAVID MILLER) ने एक शॉट खेला जो पूरी तरह से टाइम नहीं हो पाया और कुछ देर तक गेंद हवा में रही।
कैच चेक न करने पर गुस्से से लाल हो गए रवींद्र जडेजा

दरअसल जब कुछ देर डेविड मिलर (DAVID MILLER) का शॉट हवा में था तो वो शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) से कुछ दूरी पर गिर रहा था। शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) ने इसकी ओर ध्यान नहीं दिया, शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) ने एक बार भी नहीं कैच को लपकने का प्रयास किया। हालांकि अगर यह कैच में बदल जाता तो शायद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की किस्मत बदल जाती लेकिन ऐसा न होने पर कप्तान रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) गुस्से से लाल हो गए।
रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA ने शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) पर भड़ास निकालने के साथ अपने कैप को निकाल कर फेंक दिया। बता दें कि मैच में डेविड मिलर (DAVID MILLER) व राशिद खान (RASHID KHAN) ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। इसमें डेविड मिलर (DAVID MILLER) ने 51 गेंद पर 94 रन व राशिद खान ने 20 गेंदों पर 40 रन बनाया था। अगर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के गेंदबाज दोनों में से किसी एक को आउट कर ले जाते तो शायद मैच का परिणाम कुछ और होता।
यहां देखें वीडियो….
Bravo & Jaddu get angry on Dube who did not attempt a catch. pic.twitter.com/MAuwdUq8xY
— Big Cric Fan (@cric_big_fan) April 17, 2022

