IPL 2022: मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह पंजाब किंग्स ने जीता फैंस का दिल, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कोहली के लिए लुटाया प्यार

By Akash Ranjan On May 14th, 2022
IPL 2022: मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह पंजाब किंग्स ने जीता फैंस का दिल, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कोहली के लिए लुटाया प्यार

आईपीएल 2022  में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में कभी सालों से राज करने वाले इस सुपरस्टार खिलाड़ी को अब 1-1 रनों के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। विराट के चर्चे हर जगह हो रहे है और तमाम आईपीएल प्रेमी उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। बीते शुक्रवार की रात को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स मैच में भी विराट का बल्ला आग नहीं उगला। लिहाजन बैंगलोर को मैच पंजाब के हांथो गंवाना पड़ा। इसके बाद पंजाब किंग्स की टीम ने विराट के लिए सोशल मीडिया पर एक दिल जीत लेने वाला पोस्ट किया है।

पंजाब किंग्स के साथ ऐसे आउट हुए थे विराट कोहली

आईपीएल 2022 के इस सीजन में अब तक विराट कोहली (Virat Kohli) 7 बार पहली 10 गेंदों के अंदर आउट हो चुके हैं, जिसमें 3 दफ़ा गोल्डन डक भी शामिल है। अबतक इस सीजन में खेली गई 13 पारियों में सिर्फ एक बार कोहली अर्धशतक जमाने में कामयाब हुए हैं। लेकिन बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले में कोहली अच्छी लय में नजर आ रहे थे, मगर चौथे ओवर में कगिसो राबाडा की लेग साइड की ओर फेंकी गई गेंद विराट के ग्लव्स से टकरा कर थाई पैड पर लगती हुई शॉर्ट फाइन लेग पर खड़े राहुल चाहर के हाथों में चली गई।

पंजाब किंग्स का दिल जीत लेने वाला पोस्ट

https://www.instagram.com/p/CdgWrl2hiKw/?utm_source=ig_web_copy_link

मैदान में शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने मैदान के बाहर भी फैंस का दिल जीतने का काम किया है। पंजाब किंग्स ने मैच के दौरान अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर विराट कोहली को लेकर एक पोस्ट किया, जो तुरंत वायरल हो गया। कोहली का आईपीएल 2022 में बल्ले से खराब प्रदर्शन लगातार जारी है, लेकिन पंजाब किंग्स ने स्टार बल्लेबाज के लिए कुछ सुकून देने वाले शब्द कहे हैं। पंजाब ने अपने इंस्टाग्राम पर कोहली की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,

“विराट कोहली, यहां तक की हमने भी आपकी पारी को इंजॉय किया। उम्मीद करते हैं कि जल्द ही किस्मत आपके साथ आए।”

इस पोस्ट को 150,000 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया और इस तरह के स्पोर्ट्समैन स्पिरिट के लिए पंजाब किंग्स की तारीफ की।

Tags: आईपीएल 2022, पंजाब किंग्स, विराट कोहली,