IPL 2022, PKBS vs DC: पंजाब किंग्स के खिलाफ ऐसी होगी दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11, दांव पर रहने वाला है प्लेऑफ का मौका

आईपीएल 2022 के 15वें सीजन का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच खेला जाएगा। ये मैच सोमवार, 16 मई को मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 खेला जाएगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। क्योंकि, मयंक अग्रवाल और ऋषभ पंत इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने की कोशिश करेंगे। जो भी टीम इस मुकाबले को जीतने में सफल रहेगी, उसके पास अंक तालिका में 14 अंक हो जाएंगे।
पिछली बार दिल्ली कैपिटल्स ने मारी थी बाज़ी
दोनों टीमों के बीच इस सीजन में एक मुकाबला पहले ही खेला जा चुका है, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं, इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स ने अबतक 12 मुकाबले में 6 जीत दर्ज की है जबकि 6 मुकाबलों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। पंजाब किंग्स ने इस टूर्नामेंट में 12 मैचों में से 6 में जीत हासिल की और 12 अंको के साथ वे प्वाइंट टेबल पर 7वें स्थान पर है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स ने इस टूर्नामेंट में 12 में से 6 मैच जीते हैं और 12 अंको के साथ प्वाइंट टेबल पर 5वें स्थान पर है।
दिल्ली के बल्लेबाज़ों को दिखाना होगा दम
पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत के बाद टीम ने प्लेऑफ के लिए अपना मकसद साफ कर दिया है। वहीं, आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे बड़ी परेशानी मिडिल ऑर्डर की बल्लेबाजी रही है। टीम के कप्तान ऋषभ पंत इस सीजन अबतक कुल 11 मुकाबले में एक बार भी 30 से ज्यादा गेंदें नहीं खेल पाए हैं। वह हर मुकाबले में छोटी पारी खेलकर अपना विकेट गवां बैठते हैं।
इसके अलावा बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल भी इस सीजन अपने बल्ले से कमाल दिखाने से नाकाम रहे हैं। वह केवल एक बार 40 से ज्यादा रन बनाने में कामयाब हो पाए हैं। हालाँकि, पंजाब किंग्स के साथ हुए पिछले मुकाबले में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे में, पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स (PBKS vs DC) अपनी जीत की लय बरकरार रखने के लिए उतरेगी।
ये रही दिल्ली कैपिटल्स की पॉसिबल प्लेइंग-XI
पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, मिशेल मार्श, रिपल पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद/चेतन सकारिया
Tags: आईपीएल 2022, ऋषभ पंत, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स,