IPL 2022, PKBS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स महामुकाबले के लिए अपनी टीम में करेगी बड़ा बदलाव, दांव पर है प्लेऑफ़ की जगह

By Akash Ranjan On May 15th, 2022
IPL 2022, PKBS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स महामुकाबले के लिए अपनी टीम में करेगी बड़ा बदलाव, दांव पर है प्लेऑफ़ की जगह

आईपीएल 2022 के 15वें सीजन का 64वां मैच पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा। ये मैच सोमवार, 16 मई को मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 खेला जाएगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। क्योंकि, मयंक अग्रवाल और ऋषभ पंत इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने की कोशिश करेंगे। जो भी टीम इस मुकाबले को जीतने में सफल रहेगी, उसके पास अंक तालिका में 14 अंक हो जाएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए जीत है ज़रूरी

आईपीएल 2022 के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अबतक 12 मुकाबले में 6 जीत दर्ज की है जबकि 6 मुकाबलों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। इस वज़ह से दिल्ली कैपिटल्स 12 अंको के साथ प्वाइंट टेबल पर 5वें स्थान पर है। लेकिन प्लस 0.210 के अच्छे नेट रन रेट के कारण टीम पांचवें स्थान पर है जिससे उसे दो या अधिक टीम के समान अंक होने की स्थिति में फायदा मिल सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज़ों को दिखाना होगा दम

आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे बड़ी परेशानी मिडिल ऑर्डर की बल्लेबाजी रही है। टीम के कप्तान ऋषभ पंत इस सीजन अबतक कुल 11 मुकाबले में एक बार भी 30 से ज्यादा गेंदें नहीं खेल पाए हैं। वह हर मुकाबले में छोटी पारी खेलकर अपना विकेट गवां बैठते हैं।

इसके अलावा कैरीबीआई बल्लेबाज रोवमन पॉवेल भी इस सीजन अपने बल्ले से कमाल दिखाने से नाकाम रहे हैं। वह केवल एक बार 40 से ज्यादा रन बनाने में कामयाब हो पाए हैं। हालाँकि, पंजाब किंग्स के साथ हुए पिछले मुकाबले में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे में, पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स (PBKS vs DC) अपनी जीत की लय बरकरार रखने के लिए उतरेगी।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में मुस्तफिजुर रहमान को मिल सकता है मौका

पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11 में एक बदलाव देखने को मिल सकता है। पिछले कुछ मुकाबलों में टीम के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर बल्ले से भले ही रन बना रहे हों लेकिन गेंदबाजी में वह काफी महंगे साबित हो रहे हैं। पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शार्दुल ने चार ओवर में 27 रन खर्च कर एक भी विकेट हासिल नहीं किया था।

ऐसे में, कप्तान ऋषभ पंत और टीम मैनेजमेंट उनकी जगह मुस्तफिजुर रहमान को प्लेइंग-11 (RR vs DC) में मौका दे सकती है। मुस्तफिजुर टीम को पावर प्ले में विकेट दिलाने का जज्बा रखते हैं। वहीं, उन्होंने टीम के लिए अबतक खेले सभी मुकाबलों में शार्दुल ठाकुर से कम ही रन खर्चा है।

Tags: आईपीएल 2022, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स,
Exit mobile version