IPL 2022, PBKS vs SRH: शिखर धवन ने इन खिलाड़ियो को ठहराय़ा शर्मनाक हार का जिम्मेदार, बताया कहां हाथ से निकला मैच

By Shadab Ahmad On April 18th, 2022
शिखर धवन ने इन खिलाड़ियो को ठहराय़ा शर्मनाक हार का जिम्मेदार

आईपीएल (IPL) के 28वें मैच को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम को 7 विकेट से हरा दिया है। मैच के दोनों सेशन में सनराइजर्स  हैदराबाद (SRH) के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया हालांकि पंजाब किंग्स (PBKS) को अपने शुरुआती विकेट जल्दी गिर से हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद बातचीत के दौरान पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) हार का जिम्मेदार बल्लेबाजों को बताया है। साथ ही गेंदबाजों की तारीफ की है।

शुरुआती बल्लेबाजों का जल्दी आउट होना बना पंजाब किंग्स के हार का कारण

पंजाब किंग्स (PBKS) ने पहले सेशन में बल्लेबाजी की शुरुआत की तो शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) के रूप में 10 स्कोर पर ही पहला विकेट गिर गया। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह (PRABHMAN SINGH) 11 गेंद पर 14 रन बनाकर चलते बने। अभी पंजाब किंग्स (PBKS) का स्कोर 48 ही पहुंचा था कि जॉनी बैरेस्टो  (JONNY BARISTOW) के रूप में तीसरा विकेट भी गिर गया। जॉनी 10 गेंदों पर 12 रन बनाए।

टीम का चौथा विकेट जितेश शर्मा के रूप में 61 के स्कोर पर गिर गया। लिविंगस्टोन (LIVINGSTONE) व शाहरुख खान (SHAHRUKH KHAN) ने कुछ देर रूकने का प्रयास किया मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार (BHUNESHVAR KUMAR) ने लिविंगस्टोन (LIVINGSTONE) का विकेट लेकर पारी रन को पूरी तरह रोक दिया। बाकी काम उमरान मलिक (UMRAN MALAIK) ने पूरा कर दिया। पंजाब किंग्स की टीम मात्र 151 रन ही बना सकी।

शिखर धवन ने कहा हमने बनाए 40 रन कम

 

मैच के बाद बातचीत के दौरान पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने कहा कि

“मुझे लगा कि हम 30-40 रन कम कर रहे हैं, हमने कई शुरुआती विकेट गंवाए और इससे हमें दुख हुआ। एक बार जब हमने बहुत सारे विकेट गंवा दिए तो हमें खेल को दूर तक ले जाना चाहिए था। लिविंगस्टोन वास्तव में अच्छा खेला। यह एक अच्छा विकेट था, इसमें अतिरिक्त उछाल था।

हम अपनी बल्लेबाजी इकाई से बात करेंगे और अक्सर ऐसा होता है कि हमने बहुत सारे शुरुआती विकेट खो दिए हैं, इसलिए हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे पास 13-14 ओवर तक विकेट हों। हमारी गेंदबाजी अच्छा कर रही है और हमें सब कुछ एक साथ करना है और यही हमारे लिए टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की कुंजी है। लगातार 3-4 मैच पूरे परिदृश्य को बदल सकते हैं।”

Tags: आईपीएल 2022, पंजाब किंग्स, शिखर धवन, सनराइजर्स हैदराबाद,