IPL 2022, PBKS vs RR: प्लेऑफ की रेस में बढ़ने के लिए पंजाब किंग्स इन खिलाड़ियों को देगी मौका, टीम में कर सकती है बड़ा बदलाव

By Twinkle Chaturvedi On May 7th, 2022
IPL 2022, PBKS vs RR: प्लेऑफ की रेस में बढ़ने के लिए पंजाब किंग्स इन खिलाड़ियों को देगी मौका, टीम में कर सकती है बड़ा बदलाव

आईपीएल 2022 का 52वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के बीच 7 मई 2022 को वानखेड़े स्टेडियम में 3ः30 बजे से खेला जाएगा। पंजाब किंग्स 10 मैचों में 10 पाइंट के साथ पाइंट्स टेबल पर 7वें नंबर पर है तो वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स 10 मैच में 12 पाइंट के साथ 3 नंबर पर विराजमान है। प्लेऑफ की रेस में आगे बढ़ने के लिए दोनों ही टीमों को अपने बचे हर मैच में जीत हासिल करनी होगी।

पंजाब किंग्स अपना पिछला मुकाबला टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस से 8 विकटों से जीत कर आ रही है , जिससे मयंक अग्रवाल की टीम पंजाब किंग्स आत्मविश्वास से भरी हुई है। पंजाब को प्लेआॉफ में पहुंचने के लिए हर मुकाबला जीतना होगा किसी भी एक मुकाबले में हार पंजाब के शेरों को प्लेआॉफ से बाहर कर सकती है।

पंजाब को प्लेआॉफ में पहुंचाने के लिए शिखर धवन को निभानी होगी बड़ी भूमिका

शिखर धवन 10 मैचों में 46.12 के एवरेज के साथ  3 अर्धशतकों की मदद से 369 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर है।  बल्लेबाजी में अच्छी शुरूआत के लिए शिखर धवन का बल्ला चलना बेहद जरूरी है, पंजाब को अच्छी शुरूआत देकर धवन पंजाब किंग्स को प्लेआॉफ के करीब लेकर जा सकते है।

कप्तान मयंक अग्रवाल, लिएम लिविंग्स्टोन को मिलकर बल्लेबाजी क्रम को मजबूत बनाना होगा। ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, संदीप शर्मा और अर्शदीप सिंह इनकी मौजूदगी से पंजाब की बॉलिंग यूनिट कमाल की दिख रही है, इनसे यही उम्मीद रहेगी कि ये अच्छी इकॉनमी के साथ बॉलिंग कर अपनी टीम को विकेट दिलाए।

पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग इलेवन

मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयस्टो, भानुका, लिएम लिविंग्स्टोन, जितेश शर्मा, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, संदीप शर्मा, अर्शदीप सिंह।

 

 

Tags: आईपीएल 2022, पंजाब किंग्स, मंयक अग्रवाल, राजस्थान रॉयल्स,
Exit mobile version