गुजरात टाइटंस ने पॉइंटस टेबल में किया बड़ा फेरबदल, पंजाब किंग्स को बड़ा झटका

IPL 2022, PBKS vs GT: रोमांचक मैच में जीत के बाद गुजरात टाइटंस ने पॉइंटस टेबल में किया बड़ा फेरबदल, पंजाब को लगा बड़ा झटका

आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 16वां मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया. जहाँ गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और पंजाब किंग्स की टीम नजर आयी. जहाँ हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) ने 20 ओवर में 189 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा गुजरात टाइटंस (GT) की टीम ने 6 विकेट से कर लिया. पॉइंटस टेबल की दौड़ अब बेहद रोमांचक हो गई हैं.

गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंटस टेबल में टॉप 2 पर पंहुची

ipl-2022-pbks-vs-gt-stat SHUBMAN

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए लियाम लिविंगस्टोन (LIAM LIVINGSTONE) ने 64 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही उनकी टीम ने 20 ओवर में 189 रन बनाए. राशिद खान (RASHID KHAN) ने 3 विकेट अपने नाम किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने 96 रनों की पारी खेली.

वहीं अंत में राहुल तेवतिया (RAHUL TEWATIA) ने 3 गेंदो में 13 रनों का पारी खेली. जिसके कारण ही उनकी टीम ने 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. इस जीत के बाद गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम ने पॉइटंस टेबल में अपना दूसरा स्थान पक्का कर लिया है. वहीं पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) हार के बाद छठे स्थान पर पंहुच गई हैं.

टॉप पर नजर आ रही है कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम

ipl-2022-pbks-vs-gt POINTS TABLE

13वें मैच के बाद आईपीएल 2022 (IPL 2022) के पॉइटंस टेबल में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम टॉप पर नजर आ रही है. इस टीम के भी 6 अंक हैं. नंबर 4 पर राजस्थान रॉयल्स की टीम तो वहीं नंबर 3 पर लखनऊ सुपरजांयट की टीम 4 और 6 अंको के साथ बनी हुई हैं. नंबर 5 पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अब नजर आ रही है, जिनके भी 4 अंक हैं.

इस बीच 7वें स्थान दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) ने भी 2 अंको के साथ अपने पास रखा है. नंबर 9 पर मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम मौजूद है. वहीं नंबर 8 पर चेन्नई सुपर किंग्स टीम नजर आ रही है. वहीं आखिरी स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) नजर आ रही है.

यहाँ पर देखें पॉइंटस टेबल

ipl-2022-pbks-vs-gt POINTS TABLE

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version