IPL 2022, PBKS vs GT: गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीम इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी मैदान पर, दिखेगा बड़ा बदलाव

By Shadab Ahmad On April 8th, 2022
गुजरात टाइटंस

 आईपीएल 2022  (IPL 2022) का 16वां मैच शुक्रवार को गुजरात टाइटंस (GT) व पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा। मैच में एक ओर जहां गुजरात टाइटंस (GT) जीत कर अपनी हैट्रिक को पूरा करना चाहेगी, वहीं पंजााब किंग्स (PBKS) के दो खिलाड़ी लियान लिविंंगस्टोन (LIYAM LIVINGSTONE) व कगिसो रबाडा (KAGISO RABADA) को गुजरात टाइटंस (GT) की उम्मीदों पर पानी फेर सकते हैं। इस कारणवश मुकाबला रोमांचकारी होने की उम्मीद है।

गुजरात टाइंटस के लिए अच्छी बल्लेबाजी होगी चुनौती

आईपीएल

गुजरात टाइटंस (GT) भले की अपने दोनों शुरूआती मैच जीत चुकी है लेकिन अभी तक मैचों में उनकी कमजोर कड़ी बल्लेबाजी साबित हो रही है। शुभमन गिल (SUBMAN GILL) और हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) को छोड़कर कोई बल्लेबाज स्थाई रूप से फॉर्म में नजर नहीं आ रहा है।

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज विजय शंकर (VIJAY SHANKAR) और मैथ्यू वेड (MATHEW WADE)अभी तक लय में नहीं आ सके हैं। अभिनव मनोहर (ABHINAV MANOHAR), राहुल तेवतिया (RAHUL TEVATIYA) और डेविड मिलर (DAVID MILLER) का प्रदर्शन भी बहुत शानदार नहीं रहा है। गेंदबाजी में लॉकी फग्यूर्सन (LOCKY FERGUSON) व मोहम्मद शमी (MOHD SHAMI) पूरे फॉर्म में है। इसके अलावा राहुल तेवतिया व वरूण आरोन बहुत सफल नहीं रहे हैं।

बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में है पंजाब किंग्स बेहतर

पंजाब किंग्स की ओर से  लियाम लिविंगस्टाेन (LIYAM LIVINGSTONE), भानुका राजपक्षे (BHANUKA RAJPAKSHE) व जितेश शर्मा (JITESH SHARMA) शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। निचले क्रम में ओडेन स्मिथ (ODEAN SMITH) और शाहरुख खान (SHARUKH KHAN) की बल्लेबाजी जबरदस्त है। इसके अलावा मयंक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) व शिखर धवन (SHIKHAR DHAVAN) की ओर से कोई बड़ा स्कोर अब तक नहीं बनाया जा सका है।

फैंस को उम्मीद है कि इस मैच में दानों खिलाड़ी अपने प्रदर्शन में सुधार लाएंगें। दूसरी ओर पंजाब की गेंदबाजी में कगिसो रबाडा और लेग स्पिनर राहुल चाहर बेहतर प्रदर्शन कर रहे है। यह दोनों खिलाड़ी पूरी तरह से फार्म में हैं। इसके अलावा राशिद खान भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। उम्मीद है दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच होगा।

यह हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, प्रदीप सांगवान, मोहम्मद शमी।

Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स,