IPL 2022, PBKS vs DC: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें करेंगी प्लेइंग इलेवन में बदलाव, दिग्गज होगा टीम से बाहर

By Shadab Ahmad On April 20th, 2022
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें करेंगी प्लेइंग इलेवन में बदलाव

आईपीएल (IPL) का 32 वां मैच बुधवार को पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच एमसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम में कोविड संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मैच पर  संशय अभी बरकरार है। मैच में पंजाब किंग्स (PNKS) की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होना तय माना जा रहा है। कप्तान मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) की वापसी हो सकती है जबकि दिल्ली कैपिटल्स (DC)  की टीम में भी एक संभावित बदलाव के आसार हैं।

पंजाब किंग्स में भानुका राजपक्षे की हो सकती है वापसी

अब तक आईपीएल (IPL) के मैचों में पंजाब किंग्स सलामी बल्लेबाजी बहुत अच्छी नहीं रही है। शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) के साथ अब तक तीन प्रयोग किए जा चुके हैं लेकिन हर प्रयोग विफल हुआ है। पिछले मैच में युवा खिलाड़ी प्रभसिमरन सिंह (PRABHSIMRAN SINGH) को मौका दिया गया था लेकिन वो भी बहुत कुछ करने में सफल नहीं हुए। इससे पहले जॉनी बैरेस्टो (JONNY BARISTOW) को  भी मौका दिया जा चुका है लेकिन अब तक 3 मैचों में मात्र 32 रन ही बना पाए हैं। उनको टीम में भानुका राजपक्षे (BHANUKA RAJPKSHAYA) की जगह पर स्थान मिला था जबकि भानुका राजपक्षे (BHANUKA RAJPKSHAYA) ने 3 मैचों में 83 रन की पारी खेली थी।

भानुका राजपक्षे ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ 22 गेंद में 43 रन व कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 9 गेंद में 31 रन की पारी खेली थी। अब जॉनी बैरेस्टो (JONNY BARISTOW) के लगातार न चलने से भानुका राजपक्षे (BHANUKA RAJPKSHAYA) को मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) की वापसी तय है। उनके स्थान पर खेल रहे प्रभसिमरन सिंह बाहर होंगे। इसके अलावा गेंदबाजी में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

दिल्ली कैपिटल्स को करना होगा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन, एक बदलाव की संभावना

आईपीएल (IPL) के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के पास अच्छे गेंदबाज व बल्लेबाज हैं लेकिन यह अपनी  प्रतिभाओं पर खरे नहीं उतर रहे हैं। टीम के पास पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW), डेविड वॉर्नर(DAVID WARNER) ऋषभ पंत (RISHABH PANT) और रोमन पावेल (ROVMAN POWELL) जैसे बल्लेबाज हैं। इसके बाद भी टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम अपने 5 में से 2 मैच ही जीत सकी है।

टीम प्वाइंट्स टेबल में 8 वें पायदान पर है। टीम को अगर पंजाब किंग्स (PBKS) पर अगर जीत दर्ज करनी है तो इन बल्लेबाजों को अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन करना होगा। जहां तक प्लेइंग इलेवन में बदलाव का सवाल है तो ललित यादव (LALIT YADAV) को बाहर बैठाया जा सकता है। ललित यादव (LALIT YADAV) ने अब तक 5 मैचों में 75 रन का योगदान दिया है। पिछले 3 मैचों से वो 1,1, 0 पर आउट हुए हैं, इनके स्थान पर सरफराज अहमद (SARFARAZ KHAN) को स्थान मिल सकता है।

यहां देखें दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन:

दिल्ली कैपिटल्स: मयंक अग्रवाल,पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, टीम सेफर्ट, ऋषभ पंत, रोमन पॉवेल, ललित यादव/ सरफराज खान, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद

पंजाब किंग्स:  शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, मयंक अग्रवाल, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, ओडेन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, वैभव अरोड़ा

 

Tags: आईपीएल 2022, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स,
Exit mobile version