IPL 2022, PBKS vs GT: शिखर धवन और कगिसो राबाडा ने ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में बनाया मजेदार
ORANGE AND PURPLE CAP IPL 2022

आईपीएल (IPL) के 15 वें सीजन का 40 वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद व गुजरात टाइटंस (SRH VS GT) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद  (SRH) ने 195 रन बनाए। जवाब में उतरी गुजरात टाइटंस(GT) ने  रोमांचक मैच में 5 विकेट से मैच जीत लिया।  मैच के बाद पर्पल और ऑरेज कैप की दौड़ रोचक हो गई। जहां पपर्ल कैप में  मो. शमी  व उमरान मलिक (UMRAN MALAIK) ने उंची छलांग लगाई है वहीं अभिषेक शर्मा (ABHISHEK SHARMA) व एडेन मार्काराम (AIDEN MARKARAM)ऑरेंज कैप के प्रबल दावेदारों  सूची में शामिल हो गए हैं।

ऑरेंज कैप की होड़ में 5वें नंबर पर पहुंचे अभिषेक शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद व गुजरात टाइटंस (SRH VS GT) के मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने ऑरेज कैप की रेस में ऊंची छलांग लगाई है। वे  SRH VS GT मैच से पहले 13 वें नंबर पर थे। शानदार 65 रन बनाने के बाद अब वो 8 नंबर की छलांग लगाते हुए 285 रन के साथ 5 वें नंबर पर हैं।

इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद  (SRH ) के ही एडेन मार्काराम (AIDEN MARKARAM) ने भी अपनी अर्द्धशतकीय पारी के साथ 246 रनों के साथ 11वें नंबर पर आ गए हैं।  बता दें कि अभी भी रॉजस्थान रॉयल्स (RR) के जोस बटलर (JOS BATTLER) 499 रनों के साथ नंबर वन पर बने हुए हैं। साथ ही केए राहुल (KL RAHUL) दूसरे नंबर, शिखर धवन  (SHIKHAR DHAWAN) तीसरे व हार्दिक पांडया  (HARDIK PANDYA) चौथे नंबर पर बने हुए हैं।

उमरान मलिक व मो शमी पर्पल कैप के नजदीक पहुंचे

सनराइजर्स हैदराबााद गुजरात टाइटंस (SRH VS GT) के मैच के बाद पर्पल कैप की होड़ रोचक हो गई है। अब तक पर्पल कैप की होड़ में 10 नंबर पर दिखने वाले मो. शमी 3 विकेट लेने के बाद 13 विकेट के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।

वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने भी 5 विकेट लेकर ऊंचीं छलांग लगाई है।  अब वो 15  विकेट के साथ पर्पल कैप की होड़ में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। बता दें कि अभी भी राजस्थान रॉयल्स (RR) के युजवेंद्र चहल (YUZVENRA CHAHAL) 18 विकेट के साथ नंबर वन पर बने हुए हैं। साथ ही टी नटराजन (T NATRAJAN) तीसरे व ड्वेन ब्रावो चौथे नंबर पर हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2022: हर्षल पटेल ने उड़ाई खेल भावना की धज्जियां, मैच खत्म होने के बाद रियान पराग के साथ की ये शर्मनाक हरकत

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *