IPL 2022, DC vs GT: शानिवार को हुए डबल हेडर मुकाबले के बाद बदल गया पर्पल कैप और ऑरेंज कैप का खेल, जोस बटलर को हुआ फायदा

आईपीएल (IPL)के 15 वें सीजन का 9वां और 10 वां मैच खेला गया। 9वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 23 रन से मुंबई इंडियंस (MI) को हरा दिया। 10वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) ने दिल्ली कैपिटल्स से 14 रन से मैच जीत लिया। दोनों मैच के बाद ऑरेंज कप और पर्पल कैप में काफी फेरबदल हुआ है। राजस्थान रॉयल्स (RR) के जोस बटलर (JOS BATTLER) 68 गेंदों पर 100 रन बनाने के बाद भी नंबर वन नहीं बन पाए।
ऑरेंज कैप ईशान किशन (ISHAN KISHAN) के हाथ में चली गई। इसके अलावा तिलक वर्मा (TILAK VERMA) और शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने लंबी छलांंग लगाई है। आइए जानते हैं क्या है 10 वे मैच बाद ऑरेंज व पर्पल कैप का हाल
ऑरेंज कैप में जोस बटलर ने लगाई 25 पायदान की छलांग
IPL 2022 ORANGE CAP AND PURPLE CAP
आईपीएल (IPL) 10वें मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में ईशान किशन (ISHAN KISHAN) 135 रन बनाकर नबंंर वन बन गए है। अभी तक ईशान तीसरे स्थान पर थे। इसके साथ जोस बटलर (JOS BATTLER) भी 135 रन के साथ दूसरे स्थान पर है। जोस बटलर कम स्ट्राइक रेट के चलते ईशान किशन से नीचे हैं। जोस बटलर (JOS BATTLER) इससे पूर्व बल्लेबाजों की अंक तालिका में 27 वें पायदान पर थे। उन्होंने अपने 100 रनों की बदौलत 25 स्थान ऊपर आए हैं।
वहीं शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने 46 गेंदों पर 84 रन बनाकर छठे पायदान पर आ गए हैं। अभी तक वो ऑरेंज कैप की रेस में 68 स्थान पर थे। इसके अलावा तिलक वर्मा (TILAK VERMA)ने राजस्थान के खिलाफ बनाए गए 33 गेंद पर 61 की बदौलत 7वें स्थान पर आ गए हैं। अभी तक वो ऑरेंज कैप की रेस में 47 वें स्थान पर थे।
आईपीएल के 10वें मैच बाद पर्पल कैप में युजवेंद्र चहल पहुंचे दूसरे स्थान पर
IPL 2022 ORANGE CAP AND PURPLE CAP
आईपीएल(IPL)के 10 मैचों के शनिवार की रात में पर्पल कैप की रेस में युजवेंद्र चहल (YUJVENDRA CHAHAL) अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। शनिवार के मैैच में उनको 2 विकेट मिले थे। इसके पूर्व वह पर्पल कैप की प्वाइंट टेबल में आठवें स्थान पर थे। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स (DC) व गुजरात टाइटंस (GT)के मैच में शानदार गेंदबाजी करते लॉकी फर्गुसन ने 4 विकेट लिए हैं। इस चार विकेट के चलते अब वो पर्पल कैप प्वाइंट टेबल में 7वें स्थान पर आ गए हैं। अभी भी कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) 8 विकेट के साथ नंबर वन पर बने हुए हैं।
Tags: आईपीएल 2022, ईशान किशन, कुलदीप यादव, जोस बटलर, युजवेंद्र चहल,