IPL 2022: मुंबई इंडियंस के कोच का बड़ा खुलासा, बताया इस वज़ह से नहीं मिला अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू करने का मौका

By Akash Ranjan On June 3rd, 2022
IPL 2022: मुंबई इंडियंस के कोच का बड़ा खुलासा, बताया इस वज़ह से नहीं मिला अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू करने का मौका

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का यह सीज़न मुंबई इंडियंस (MI) के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। अंक तालिका में मुंबई इंडियंस की टीम सबसे निचले पायदान पर रही। यह सीज़न मुंबई के साथ-साथ उसके स्क्वॉड मेंबर अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) के लिए भी कुछ खास नहीं रहा। इस साल कई युवा खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। लेकिन, अर्जुन तेंदुलकर को इस बार भी डेब्यू का मौका नहीं मिला। इस सीजन में Arjun Tendulkar को डेब्यू का मौका क्यों नहीं दिया गया इसे लेकर अब कोच ने बड़ा खुलासा किया है।

इस वज़ह से तेंदुलकर को नहीं मिला डेब्यू का मौका

अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) मुंबई इंडियंस (MI) के साथ पिछले 2 साल से जुड़े हुए हैं। लेकिन, उन्हें अभी तक एक भी मैच नहीं उतारा गया है। इसको लेकर अब मुंबई इंडियंस (MI) के बॉलिंग कोच शेन बॉन्ड (Shane Bond) ने सफाई दी है। उन्होंने बताया कि लेफ्ट ऑर्म मीडियम पेसर अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को आईपीएल 2022 (IPL 2022) में डेब्यू का मौका क्यों नहीं दिया गया। बॉन्ड के मुताबिक, अर्जुन को अभी खुद पर काम करने की जरुरत है। बॉन्ड ने उन्हें डेब्यू का मौका न देने के पीछे के बारे में स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए कहा,

‘अभी उसे थोड़ा और काम करना होगा. जब आप मुंबई इंडियंस जैसी टीम के लिए खेल रहे होते हैं, तो स्क्वॉड में चुने जाना अलग बात है लेकिन, प्लेइंग XI में जगह कमानी पड़ती है. उसे अभी और कड़ी मेहनत और सुधार की जरूरत है.’

शेन बॉन्ड ने इस सिलसिले में आगे बात करते हुए कहा,

‘जब आप इस लेवल पर खेल रहे होते हैं, तो सबको मौका देने के बीच एक पतली सी लाइन होती है। लेकिन, आपको अपनी जगह कमानी होती है। अर्जुन (Arjun Tendulkar) को अपनी बैटिंग और फील्डिंग पर काम करने की जरूरत है, इससे पहले उन्हें टीम में जगह मिले। उम्मीद करता हूं कि वह इस सुधार के साथ प्लेइंग XI में जगह बनाएंगे।’

20 लाख के बेस प्राइस में मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे अर्जुन

गौरतलब है, आईपीएल 2022 (IPL 2022) के मेगा ऑक्शन के दौरान मुंबई के टीम मैनेजमेंट ने मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपये में टीम में शामिल किया था। आईपीएल 2021 (IPL 2021) के दौरान भी मुंबई ने अर्जुन को टीम में शामिल किया था। हालांकि, पिछले सीज़न में भी उन्हें मौका नहीं मिला था।

Tags: अर्जुन तेंदुलकर, आईपीएल 2022, मुंबई इंडियस,