IPL 2022: मुंबई इंडियंस लगातार 7 मैच हारने के बाद भी प्लेऑफ में बना सकती है जगह, समझिए क्या है आकड़ो का खेल

By Shadab Ahmad On April 22nd, 2022
मुंबई इंडियंस लगातार 7 मैच हारने के बाद भी प्लेऑफ में बना सकती है जगह

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में मुंबई इंडियंस (MI) का बुरा हाल है। अब तक टीम 7 मैच हारकर प्वाइंट्स टेबल के अंतिम पायदान पर है। टीम में अपने अपनी पहली जीत के लिए संघर्ष कर रही है। अब मुंबई इंडियंस (MI) के फैंस को यह भय सता रहा है कि क्या टीम अब भी प्ले ऑफ खेल सकती है या नहीं। अगर खेल भी सकती है तो यह किस तरह से संभव हो पाएगा।

मुंबई इंडियंस प्ले ऑफ तक बना सकती है अपनी जगह

मुंबई (MI) अब तक अपने सभी 7 मैच हार चुकी है। टीम के पास अब अगले 7 मैच और शेष हैं। वैसे तो 7 मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस (MI) को फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं बहुत कम हैं लेकिन फिर भी अभी चांंस बिल्कुल खत्म नहीं हो रहे हैं। अभी भी मुंबई इंडियंस (MI) प्ले ऑफ खेल सकती है ।

इसके लिए मुंबई इंडियंस (MI) को अपने सभी शेष 7 मैच जीतने होंगे। इसके बाद ही कुछ चांस बन सकता है। अभी आईपीएल (IPL) के आधे मैच हुए हैं, मुंबई (MI) को शेष मैच जीतने के साथ भाग्य के भरोसे भी रहना होगा कि आगे के मैच इस प्रकार हो कि टीमों के प्वाइंट्स 14 व 16 के बीच रहें। हालांकि मौजूदा प्वाइंट्स टेबल को देखते हुए यह होना मुश्किल लग रहा है।

सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़कर सभी टीमों से हार चुकी है मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के सीजन में MI अब तक सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को छोड़कर सभी टीमोंं से हार चुकी है। इन दोनाें टीम का मुकाबला 14 मई को होना है। जबकि मुंबई इंडियंस (SRH) को अपना अगला मुकाबला 24 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंटस (LSG) से खेलना है।

बता दें कि इस सीजन में मुबंई इंडियंस (MI) की गेंदबाजी काफी कमजोर रही। जसप्रीत बुमराह (JASREET BUMRAH) को छोड़ दिया जाए तो कोई भी गेंदबाज बल्लेबाजों को रोकने में असफल रहा है। साथ ही बल्लेबाजी में भी अन्य सीजनों की भांति धार नहीं दिखी। कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) पूरी तरह से बल्लेबाजी में फ्लाप रहे। हालांकि नए बल्लेबाज तिलक वर्मा ने फैंस को प्रभावित जरूर किया है।

 

Tags: आईपीएल 2022, मुंबई इंडियस, रोहित शर्मा,