IPL 2022: मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी ने टीम के सीनियर खिलाड़ियो पर लगाया बड़ा आरोप, कहा गुटो में बंटी हुई है टीम

मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी ने टीम के सीनियर खिलाड़ियो पर लगाया बड़ा आरोप

मुंबई इंडियंस (MI)के पूर्व बल्लेबाज ने टीम को 11 भागों में बटे होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि 11 खिलाड़ियों की जगह 11 अलग-अलग लोग मैदान पर दिख रहे हैं। मुंबई इंडियंस (MI) गुरुवार को अपने 7वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) से 3 विकेट से हार गई थी। यह मुंबई इंडियंस की लगातार 7 वीं हार थी। इस पर मुंबई इंडियंस के पूर्व बल्लेबाज ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

क्रिस लिन ने कहा कि कप्तान का साथ नहीं दे रहे मुंबई इंडियंस के सीनियर खिलाड़ी

वर्ष 2020 व 2021 में मुंबई इंडियंस (MI) टीम का हिस्सा रहे क्रिस लिन (CHRIS LYNN)ने कहा है कि

‘‘जीतना और हारना आदत है. … मुंबई  (MI) की बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण और मानसिक तौर पर समस्या है। ऐसा लगता है टीम गुटों में बटी हुई है। जब आप तालिका में बिल्कुल नीचे होते हो तो कप्तान की ही तरह कीरोन पोलार्ड भी आमतौर पर डीप मिड ऑन या मिड ऑफ से मदद करने, आपको शांत करने आते हैं। हमने मुंबई के साथ यह अभी तक नहीं देखा क्योंकि वे अब छोटे गुटों में बंटना शुरू हो गए हैं और यह एक अच्छा संकेत नहीं है। मुझे लगता है कि ड्रेसिंग रूम में भी माहौल अच्छा नहीं होगा। ”

पहले की तुलना में काफी बिखरी है मुंबई इंडियंस की टीम

मुंबई  (MI) के लिए एक मैच खेलने वाले क्रिस गिल ने कहा कि

” मुंबई (MI) दो साल पहले टूर्नामेंट जीते थी, तब की तुलना में अब चीजें बिल्कुल उल्टी हैं।  तब वे हमेशा बात करते रहते थे कि हम कैसे बेहतर हो सकते हैं। यह सभी छोटी बातचीत कोचिंग सदस्यों के बिना होती थी, क्योंकि वे सभी जीतना चाहते थे। तो हम इस बार ऐसा कुछ नहीं देख रहे हैं, हम बिल्कुल इसका उलट देख रहे हैं। ऐसा लगता है कि यह 11 खिलाड़ियों की एक टीम नहीं बल्कि 11 व्यक्तिगत खिलाड़ी मैदान पर उतर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि

 “उम्मीद है कि वे जल्द इसको ठीक करेंगे क्योंकि जब मुंबई इंडियंस (MI) की टीम अच्छा क्रिकेट खेलती है तो यह आईपीएल (IPL) के लिए भी अच्छा होता है, यह विश्व क्रिकेट के लिए अच्छा होता है और जब भी वह अच्छा करते हैं तो बहुत ही प्रभावित करने वाली टीम दिखती है। ”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *