IPL 2022: भारतीय टीम के पूर्व कोच ने मुंबई इंडियंस पर अब उठाए सवालिया निशान, बताया क्यों हो रही है फेल

By Shadab Ahmad On April 14th, 2022
मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस (MI) की लगातार 5वीं हार के बाद फैंस में निराशा तो है ही साथ ही हार के कारणों की खोज भी समीक्षकों ने शुरू कर दी है। पूरी गाज गेंदबाजों पर गिरती दिखाई दे रही है। इस मामले में भारतीय टीम के पूर्व लालचंद राजपूत (LALCHAND RAJPOOT) का भी बयान आया है। उनका कहना है कि एक साल की पहले की प्लानिंग के चलते मुंबई इंडियंस (MI)  इस सीजन में फेल होती नजर आ रही है।

मुंबई इंडियंस का प्ले ऑफ में पहुंचना हुआ मुश्किल

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस (MI) के शुरुआती 5 मैच हार जाने के बाद अब प्ले ऑफ तक पहुंचना मुश्किल होता नजर आ रहा है। सभी क्रिकेट समीक्षकों का मानना है कि टीम की गेंदबाजी में कोई असर नहीं रहा है। जसप्रीत बुमराह (JASPREET BUMRAH) भी बहुत असरदार साबित नहीं हुए हैं। इतना जरूर है कि यह विरोधी टीम के बल्लेबाजों पर कुछ असर जरूर डाला है। जबकि अन्य तेज गेंदबाज पूरी तरह से अब तक फेलओवर साबित हुए हैं।

जयदेव उनादकट (JAYDEV UNADKAT), बंसिल थंंपी (BANSIL THAMPI) और टाइमल्स मिल्स (TYMALS MILLS) की गेंदबाजी का असर बिल्कुल नहीं दिखा है। इन गेंदबाजों ने आधिकांश मैचों में खूब रन दिए हैं। इतना जरूर है कि टीम को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (JOFRA ARCHER) की कमी खली है। इस पूरे प्रकरण को लेकर भारतीय टीम के पूर्व कोच लालचंद राजपूत ने हार के कारण बताए हैं।

लालचंद राजपूत ने कहा मुंबई इंडियंस के पास है प्लानिंग की कमी

मुंबई इंडियंस (MI) की लगातार 5 वींं हार पर भारतीय टीम के पूर्व कोच लालचंद राजपूत (LALCHAND RAJPOOT) का मानना है कि  टीम के पास प्लानिंग की कमी है। उन्होंने कहा कि आप क्रिकेट में कभी एक साल की प्लानिंग नहीं कर सकते ।

क्रिकेट में एक साल बाद क्या होगा कुछ कहा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमेशा किसी भी टीम को अपनी अगली सीरीज पर ध्यान देना चाहिए। बता दें कि इंग्लैड (ENGLAND) के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (JOFRA ARCHER) को मुंबई इंडियंस ने खरीदा था, जबकि वो चोट के कारण सीजन में नहीं खेल रहे हैं। अगले सीजन में उनके उतरने की संभावना है। अक्सर जोफ्रा आर्चर (JOFRA ARCHER) चोट की समस्याओं से जूझा करते हैं।

Tags: आईपीएल 2022, मुंबई इंडियस, लालचंद राजपूत,