IPL 2022: आईपीएल में अपना डेब्यू तलाश कर रहे अर्जुन तेंदुलकर अब बन गए है मास्टरशेफ, फोटो तेजी से हो गई वायरल

By Twinkle Chaturvedi On May 11th, 2022
IPL 2022: आईपीएल में अपना डेब्यू तलाश कर रहे अर्जुन तेंदुलकर अब बन गए है मास्टरशेफ, फोटो तेजी से हो गई वायरल

आईपीएल 2022 का 14वां सीजन मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहा है, मुंबई इंडियंस ने अब तक 11 मुकाबले खेले है जिनमें से सिर्फ 2 में जीत और 9 में हार का सामना करना पड़ा है। टीम पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है अब बचे हुए मुकाबलों में वो सम्मान के लिए खेलती दिखाई देगी। मुंबई के खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर जो अब तक अपना आईपीएल डेब्यू तलाश कर रहै है इस वक्त वो अपने अपनी गेंदबाजी के लिए नहीं बल्कि अपने कुकिंग को लेकर चर्चा में बने हुए है।

सोशल मीडिया में अर्जुन की कुकिंग करते हुए तस्वीरें वायरल हो रही है

IPL 2022: अर्जुन तेंदुलकर को अभी भी मौका नहीं दे रहे है रोहित शर्मा, लेकिन इस खिलाड़ी को कर रहे है बैक

IPL 2022: अर्जुन तेंदुलकर को अभी भी मौका नहीं दे रहे है रोहित शर्मा, लेकिन इस खिलाड़ी को कर रहे है बैक

 

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर (ARJUN TENDULKAR) जिन्होने अब तक एक भी आईपीएल मैच नहीं खेला है और वे अपने डेब्यू का इंतजार कर रहे है। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अर्जुन तेंदुलकर की कुकिंग करते हुए तस्वीरें वायरल हो रही है। दरअसल मुंबई इंडियंस के एक खिलाड़ी धवल कुलकर्णी ने अर्जुन की खाना बनाने वाली फोटो अपने सोशल मीडिया अकाऊंट में डाली थी। इस फोटो मे अर्जुन चिकन को रोस्ट करते हुए नजर आ रहे है।

5 बार आईपीएल ट्राफी विजेता मुंबई इंडियंस अपना चैंपियन गेम इस सीजन नहीं दिखा पा रही है जिसके लिए वो जानी जाती है। अर्जुन तेंदुलकर साल 2021 में मुंबई इंडियंस से जुडे थे और इस साल 2022 में भी मेगा ऑक्शन में टीम ने अर्जुन को वापस से खरीदा लेकिन अब तक एक भी बार उन्हें मुंबई का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला है। मुंबई को युवा प्रतिभा अर्जुन तेंदुलकर को मौका देना चाहिए ताकि वो मैदान में आकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखा सके।

सीएसके के खिलाफ मिल सकता है अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू का मौका

IPL 2022 MI vs KKR Predicted Playing XI: Arjun Tendulkar to finally play for Mumbai Indians today? | Cricket News | Zee News

आईपीएल 2021 (IPL 2021) का दूसरा भाग यूएई में खेला गया था। अर्जुन तेंदुलकर चोटिल होने के कारण दूसरे भाग से बाहर हो गए थे इस सीजन उन्होने एक भी मैच नहीं खेला है। इस सीजन के इस क्षण में आकर मुंबई इंडियंस के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है इसलिए मुंबई चेन्नई के खिलाफ अगले मुकाबले में अर्जुन को डेब्यू का मौका दे सकती है।

मुंबई इंडियंस अपना अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के साथ 12 मई 2022 को वानखेडे स्टेडियम (WANKHEDE STADIUM) में 7ः30 बजे से खेलेगी। चेन्नई सुपर किंग्स 11 मैचों में 6 पाइंट के साथ पाइंट्स टेबल पर आठवें नंबर पर है तो वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस 11 मैच में 4 पाइंट के साथ दसवें नंबर पर विराजमान है।

Tags: अर्जुन तेंदुलकर, आईपीएल 2022, मुंबई इंडियस,