महेंद्र सिंह धोनी
ipl-2022-ms-dhoni csk team history

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 33वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने  एक बार फिर से फैंस का मन मोह लिया है। उनकी शानदार बल्लेबाजी से मुंबई इंडियंंस (MI) को अपनी 7वीं हार का मुंह देखना पड़ा है। महेंद्र सिंह ने आखिरी ओवर की 4 गेंदों पर 16 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका लगा कर एक बार फिर से इतिहास रच दिया। ऐसा करके महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।

आखिरी गेंद पर 8 बार जीत दर्ज करने वाली टीम बनी चेन्नई सुपर किंग्स

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने जब आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई तो आईपीएल (IPL) में आखिरी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 8वीं बार ऐसा करने वाली टीम बन गई। साथ ही टीम  सबसे ज्यादा बार आखिरी गेंद पर जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई। अब दूसरे नंबर पर 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (MI) है।

मुंबई इंडियंस (MI) ने अब तक 6 बार आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की है। बता दें कि आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन में पहली बार मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आमने सामने थीं। हालांकि इस सीजन में दोनों टीमों का अभी तक कोई विशेष प्रदर्शन नहीं रहा है। मुंबई इंडियंस (MI) तो इस बार 7 मैचों के बाद अभी तक जीत का खाता भी नहीं खोल सकी है।

महेंद्र सिंह धोनी ने तीसरी बार बनाए आखिरी ओवर में 16 से ज्यादा रन

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने गुरुवार को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ आखिरी ओवर की 4 गेंदों  में 16 से ज्यादा रन बनाए। इससे पहले भी महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) 2 बार 16 से अधिक रन आखिरी ओवर में बना चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2010 व वर्ष 2016 में यह कारनामा अंजाम दिया था।

वर्ष 2016 में अक्षर पटेल (AXER PATEL) के आखिरी ओवर में 18 रन व वर्ष 2010 में  इरफान पठान (IRFAN PATHAN) के ओवर में 22 रन बनाए थे। खास बात यह है कि तीनों बार उनके सामने बांये हाथ के गेंदबाज थे। बता दें महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने मुंबई इंडियंस के (MI) खिलाफ 13 गेंद पर शानदार 28 रन बनाकर मैच में जीत दिलाई थी। यह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की इस सीजन में दूसरी जीत है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *