IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी की टीम को केकेआर के खिलाफ मुकाबले से पहले मिली बहुत बड़ी खुशखबरी, टीम में लौटा सबसे बड़ा मैच विनर

By Aditya tiwari On March 19th, 2022
हैरी ब्रूक

यूएई में खेले गए आईपीएल 2021 की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) ने अब सीजन 15 की तैयारी शुरू कर दी है. मात्र 7 दिनों के बाद 26 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) की टीम के सामना कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) से होना है. जिसके पहले चेन्नई की टीम को बहुत बड़ी खुशखबरी मिल चुकी है. चेन्नई का सबसे बड़ा मैच विनर खिलाड़ी वापस टीम से जुड़ चुका है.

महेंद्र सिंह धोनी की टीम को मिली बड़ी खुशखबरी

अब तक 4 बार आईपीएल (IPL) का खिताब जीत चुकी महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) की टीम चेन्नई ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. इस बीच टीम को चोटिल खिलाड़ियो की समस्या से जूझना पड़ रहा है. दरअसल 14 करोड़ खर्च करके दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) को टीम ने खरीदा था, लेकिन वो शुरूआती मैचों के लिए टीम का हिस्सा नहीं रहने वाले हैं. लीग के सेंकेड हाफ से वो टीम का हिस्सा बन सकते हैं.

इसके साथ ही पिछले 2 सालों से टीम के सबसे बड़े मैच विनर बने रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) भी चोट के कारण पहले टीम से नहीं जुड़े थे. लेकिन अब वो एनसीए (NCA) से दोबारा चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) टीम का हिस्सा बन गए हैं. हालांकि अभी भी कहा जा रहा है कि वो पहले मैच में खेलते हुए नहीं नजर आयेंगे. लेकिन दूसरे मैच में गायकवाड़ का खेलना पक्का है.

प्लेइंग इलेवन में रितुराज गायकवाड़ की है बेहद अहम भूमिका

सलामी बल्लेबाजी की बात करें तो एक छोर से रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) का खेलना पक्का नजर आ रहा है. पिछले सीजन में रितुराज ने ऑरेंज कैप अपने नाम किया था. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) की सबसे बड़ी समस्या उनका जोड़ीदार ढूढ़ना ही है. जिस रेस में डेवॉन कॉन्वे, रोबिन उथप्पा (ROBIN UTHAPPA) और एन जगदीशन नजर आ रहे हैं. हालांकि कप्तान का भरोसा सबसे ज्यादा उथप्पा पर होगा. जो पिछले सीजन में टीम के सुपरस्टार बनकर उभरे थे. जबकि नॉकआउट में जमकर रन भी बनाया था.

यहाँ पर देखें चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2022 की टीम

रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, मोईन अली, रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायडू, दीपक चाहर, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, महेश दीक्षाना, राजवर्धन हंगरगेकर, सिमरजीत सिंह, डेवोन कॉन्वे, ड्वेन प्रीटोरियस, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, सुभ्रांशु सेनापति, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, श्री हरि निशांत, एन जगदीशन, क्रिस जॉर्डन, के भगत वर्मा.

Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी,
Exit mobile version