महेंद्र सिंह धोनी

आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शुरूआत के मात्र 2 दिन पहले ही महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) टीम की कप्तानी छोड़ दी है. उनकी जगह अब टीम ने स्पिन ऑलरांउडर रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) को अपना नया कप्तान बना दिया है. जिसके साथ ही धोनी के कप्तानी युग का अंत हो गया है. जिसके कारण सोशल मीडिया पर फैंस अपने अंदाज में दुख जता रहे हैं. फैंस अपने यादों को ताजा कर रहे हैं.

महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ी कप्तानी तो सोशल मीडिया पर फैंस ने जताया दुख

MS DHONI

चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) टीम को 4 बार आईपीएल विजेता बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) के ठीक पहले कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. पिछले सीजन ही उन्होंने बतौर कप्तान अपनी टीम का विजेता बनाया था. जिसके कारण फैंस को उम्मीद थी कि माही इस सीजन कप्तानी करने के बाद ही पद छोड़ देंगे.

माही ने ना सिर्फ 4 बार आईपीएल की खिताब दिलाया बल्कि 2 बार चैपियंस लीग (CHAMPIONS LEAGUE) की ट्रॉफी भी जीताई हैं. धोनी ने अपनी कप्तानी छोड़ने के बाद रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) का जिम्मेदारी सौंपी है. इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रियक्शन आ रहे हैं. 2008 में शुरू हुए इस युग का अंत देखकर फैंस दुख जता रहे हैं.

यहाँ पर देखें ट्वीट

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *