IPL 2022, MI vs SRH: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहम मुक़ाबले में क्या बारिश करेगी मज़ा ख़राब, जानिए मौसम का हाल

आईपीएल 2022 के 15वें सीजन का 65वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच 17 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। क्योंकि, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 के प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने की कोशिश करेंगे।
मुंबई इंडियंस और हैदराबाद में किसका है पलड़ा भारी

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 18 मुकाबले में खेले गए हैं। जिसमे मुंबई इंडियंस ने 10 मुकाबले में जीत दर्ज की है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने आठ मुकाबले जीते हैं। वहीं, पिछले पांच मैचों की बात करें तो चार मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी है जबकि हैदराबाद ने महज एक मुकाबला जीता है। ऐसे में, मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है।
मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?

17 मई मंगलवार को मुंबई में शाम के समय होने वाले इस मैच में मौसम भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। वैसे तो इस मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन मैच के दौरान दर्शकों और खिलाड़ियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। Weather.com के अनुसार, मैच डे वाले दिन मुंबई में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्शियस रहने वाला है जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्शियस रहने वाला है।
अब तक आईपीएल 2022 में अक्सर टीमों को ओस के चलते टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करते हुए देखा गया है। ऐसे में इस मुकाबले में भी टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करती हुई नज़र आ सकती है। इसी के साथ 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलेगी जबकि 67 प्रतिशत तक ह्यूमिडिटी यानी उमस के रहने की संभावना है। जिसके चलते मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में 10 परसेंट बारिश के भी आसार हैं। ऐसे में बारिश इस अहम मैच में रुकावट की वजह भी बन सकती है।
Tags: आईपीएल 2022, मुंबई इंडियस, मौसम रिपोर्ट, सनराइजर्स हैदराबाद,