मुंबई इंडियंस
ipl-2022-MI vs RCB PLAYING 11 CHANGE

आईपीएल (IPL) का 18वां मैच शनिवार को मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच एमसीए स्टेडियम पुणे में खेला जाएगा। मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम से ऑस्ट्रेलिया (AUSTRLIA) के आलराउंडर खिलाड़ी के साथ जीत की हैट्रिक बनाना चाहेगी तो कप्तान रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस  (MI) अपनी पहली जीत की तलाश में होगी।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने उतरेंगे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ग्लेन मैक्सवेल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)  की टीम ने पिछला मैच प्वाइंट टेबल पर नंबर वन पर रही टीम राजस्थान रॉयल्स को हराया है। इससे टीम का मनोबल बढ़ा है। टीम में ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल जुड़ चुके हैं। वह क्वारंटीन की प्रकिया पूरी करते के साथ टीम के साथ कैंप कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के अनुबंध के अनुसार अब 6 मार्च बीत चुका है। अब वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)  का हिस्सा बन सकते हैं।

मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ उनको उतरने की पूरी संभावना है। पहले से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)  की टीम के पास काफी बल्लेबाजी है। टीम में शेरफेन रदरफोर्ड के स्थान पर ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL ) को उतारे जाने की संभावना है। टीम के पास मो. सिराज, वॉनिंदू हंसरगा, ग्लेन मैक्सवेल, डेविड विली, हर्षल पटेल व आकाश दीप गेंदबाज के रूप में शामिल होंंगे। ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) को बल्लेबाजी में चौथे डाउन पर भेजा जा सकता है।

मुंबई इंडियंस में नहीं है किसी बदलाव की संभावना

मुंबई इंडियंस (MI) की टीम में किसी बड़े बदलाव की संभावना बहुत कम है। बल्लेबाजी के लिहाज से टीम बिल्कुल फिट है।टीम को मैदान पर उतरने से पहले जीत के मनोविज्ञान को जानना ज्यादा जरूरी होगा। टीम में कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) व ईशान किशन (ISHAN KISHAN) को ओपनिंग में बड़ी साझेदारी करनी होगी। इसके साथ मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, किरोन पोलार्ड अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं।

टीम को बस अपनी गेंदबाजी पर ध्यान देना होगा। जसप्रीत बुमराह (JUSPREET BUMRAH) अब तक मैचों में काफी मंहगे साबित हुए हैं। इनको रन बचाने के साथ जीत के विकेट निकालना होगा। इसके अलावा मुरूगन अश्विन, डेनियल सैम्स, टाइमल मिल्स को गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

यह दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन…

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फॉफ डू प्लेसिस कप्तान, अंजू रावत, विराट कोहली, दिनेश कर्तिक, ग्लेन मैक्सवेल, शहबाज अहमद, वॉनिंदू हसरंगा, डेविड विले, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मो सिराज

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा कप्तान, ईशान किशन, सूर्य कुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरन पोलार्ड,डेनियल सेम्स, डेवाल्ड, मरूगन अश्विन,जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *