आईपीएल 2022 का 56वां मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के बीच 9 मई 2022 को शाम 7ः30 बजे से डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY PATIL STADIUM) नवी मुंबई में खेला जाएगा। इस सीजन कोलकाता और मुंबई आपस में एक बार टकराई है जिसमें मुंबई को 5 विकटों से हार का सामना करना पडा है। आज का मैच बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है क्या कोलकत्ता जीत के साथ प्लेआॉफ की रेस में आगे बढ़ेगी या फिर मुंबई अपनी जीत से दबदबा दिखायेगी।
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स पिच रिपोर्ट
कोलकाता नाईट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच 9 मई 2022 को डीवाई पाटिल स्टेडियम(DY PATIL STADIUM) में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस ने इस स्टेडियम में 3 मैच खेले है जिसमें 1 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं दूसरी ओर कोलकाता ने यहां 2 मैच खेले है और दोनों में ही हार का सामना करना पड़ा है। पिच की मिट्टी लाल होने से यहां गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है यहां 180 रनों का लक्ष्य भी दूसरी पारी में टीम के लिए मुश्किलें खड़ी करता है।
बल्लेबाजी के लिए ये पिच उतनी शानदार नहीं आती है। इस पिच में तेज गेंदबाजों को अच्छा बाऊंस मिलेगा लेकिन ड्यू के वजह से स्पिनर को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कोलकाता नाईट राइडर्स अपना पिछला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LUCKNOW SUPER GIANTS) से 75 रनों से हार के आ रही है तो वहीं मुंबई अपना पिछला मुकाबला गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) से 5 रनों से जीत के आ रही है लगातार दो जीत से मुंबई की टीम आत्मविश्वास मे भरी हुई है।
कोलकाता नाईट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
अंजिक्य रहाणे, बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितिश राणा, रिंकु सिंह, वेंक्टेश अय्यर, आंद्रे रसल, सुनिल नारायण, टिम साऊदी, उमेश यादव, शिवम मावी।
मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग इलेवन
ईशन किशन (विकेटकीपर) , रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कायरन पोलार्ड, रितिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ।
कोलकाता नाईट राइडर्स 11 मैच में चार जीत के साथ टेबल पर 8वें नंबर पर है तो वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस 10 मैच में दो जीत के साथ आईपीएल पाइंट्स टेबल में सबसे नीचे स्थान पर है।
