IPL 2022, MI vs DC: मुंबई के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स टीम में इस खिलाड़ी पर टिकी होंगी सबकी नज़रे, दांव पर है प्लेऑफ का टिकट

आईपीएल 2022 का 69वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगा। ये मैच 21 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस 13 में से 10 मैच हारकर प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की टीम के लिए ये मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। डीसी ने 13 में से 7 मुकाबलों में जीत हासिल की है लेकिन अभी टीम का प्लेऑफ में जगह बनाना बाकि है।
दिल्ली कैपिटल्स की नज़रे प्लेऑफ की ओर
दिल्ली कैपिटल्स (नेट रन रेट +0.255) का समीकरण बहुत सरल है जिसमें उसे शीर्ष चार में जगह बनाने के लिये बस मुंबई इंडियंस को हराने की जरूरत है जिससे वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (-0.253) के नेट रन रेट से आगे हो जाएगी। मुंबई इंडियंस को इस सत्र में अपने सबसे बुरे दौर से गुजरना पड़ा है जबकि दिल्ली कैपिटल्स अनिरंतर प्रदर्शन के कारण इस स्थिति में हैं, उसे 13 मैचों में से सात में जीत मिली और छह में हार का सामना करना पड़ा।
दिल्ली के इस बल्लेबाज़ पर टिकी होंगी सबकी नज़रे
आईपीएल 2022 के 69वें मुकाबले में DC का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। इस मुकाबले में DC की तरफ से ओपनिंग के लिए स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के साथ सरफराज खान की जोड़ी देखने को मिल सकती है। डेविड वॉर्नर ने इस सीजन में हमेशा की तरह शानदार बल्लेबाजी की है। वॉर्नर इस सीजन में अबतक 5 अर्धशतक जड़ चुके हैं। वॉर्नर अबतक अपने 11 मैचों में 53.38 की औसत से 427 रन बना चुके हैं। पिछले मुकाबले में भले ही ये गोल्डन डक पर आउट हुए हो लेकिन इस अहम मुकाबले में वॉर्नर के बल्ले से एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है।
वहीं दूसरी तरफ ओपनिंग बल्लेबाज सरफराज खान की बात करे तो इस सीजन में 5 मुकाबले खेलते हुए 40.50 की औसत से 81 रन बना चुके हैं। पिछले मुकाबले में सरफराज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 32 रन ठोक दिये थे। मुंबई इंडियंस के साथ होने वाले इस मुकाबले में फिर से धमाकेदार बल्लेबाजी देखने को मिल सकती है।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, सरफराज खान, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पावेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, कुलदीप यादव
Tags: आईपीएल 2022, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियस,