IPL 2022, MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच निर्णायक मुकाबले में कैसी रहेगी पिच? जानिए पिच रिपोर्ट का किसको मिलेगा फायदा

By Akash Ranjan On May 20th, 2022
IPL 2022, MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच निर्णायक मुकाबले में कैसी रहेगी पिच? जानिए पिच रिपोर्ट का किसको मिलेगा फायदा

आईपीएल 2022 का 69वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगा। ये मैच 21 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस 13 में से 10 मैच हारकर प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की टीम के लिए ये मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। डीसी ने 13 में से 7 मुकाबलों में जीत हासिल की है लेकिन अभी टीम का प्लेऑफ में जगह बनाना बाकी है।

दोनों टीमों के बीच किसका पलड़ा है भारी ?

आईपीएल के इतिहास में अब तक दिल्ली और मुंबई के बीच कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमे रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के हिस्से 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की है जबकि 15 बार दिल्ली की टीम जीत हासिल करने में सफल रही है। वहीं, पिछले पांच आईपीएल मैचों (MI vs DC) की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने दो में जीत दर्ज की है जबकि तीन मैचों में दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मारी है।

इस आंकड़े से पता चलता है कि मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच काटें की टक्कर है। मालूम हो कि आईपीएल में अबतक दोनों टीमों के बीच हुए मैचों में दिल्ली का सर्वाधिक स्कोर 213 रहा है तो मुंबई का 218 रन है। वहीं, दिल्ली का लोएस्ट स्कोर 66 रन जबकि मुंबई इंडियंस 92 रन बना पाई है।

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई मैच की पिच रिपोर्ट

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के बीच मैच से पहले वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए हमेशा फायेदमंद रही है। इस पिच पर आईपीएल में औसत स्कोर लगभग 180 रनो का रहा है। ग़ौर करने वाली बात है कि इस पिच पर दूसरी पारी में रनों का पीछा करना थोड़ा आसान होता है। छोटी बाउंड्री होने की वज़ह से गेंदबाजों से ज्यादा यह पिच बल्लेबाजों के पक्ष में रहती है।

मालूम हो कि तेज आउटफील्ड बल्लेबाज को पूरा फायदा पहुँचाती है। जिससे इस पिच पर पर बड़े शॉट खेलना आसान हो जाता है। जैसा कि इस सीजन में अब तक देखा गया है, वानखेड़े स्टेडियम की स्थिति एक बार फिर सपाट और बल्लेबाजी के अनुकूल होगी जिससे बल्लेबाजों को काफी हद तक मदद मिलेगी और तेज गेंदबाज अपनी धीमी गेंदों पर भरोसा करेंगे। हालांकि टॉस जीतने वाली टीम को पहले गेंदबाजी करने का सोचेगी।

Tags: दिल्ली कैपिटल्स, पिच रिपोर्ट, मुंबई इंडियस,
Exit mobile version