IPL 2022, MI vs DC: अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग 11 में शामिल ना कर बुरे फंसे रोहित शर्मा, सोशल मीडिया में जमकर हो रहे है ट्रोल

By Twinkle Chaturvedi On May 22nd, 2022
IPL 2022, MI vs DC: अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग 11 में शामिल ना कर बुरे फंसे रोहित शर्मा, सोशल मीडिया में जमकर हो रहे है ट्रोल

आईपीएल 2022 का 69वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के बीच 21 मई 2022 को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज के मैच में भी अर्जुन तेंदुलकर (ARJUN TENDULKAR) को मुंबई की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया हैं। रोहित शर्मा ने टॉस पर प्लेइंग इलेवन की घोषणा की जिसमें अर्जुन का नाम नहीं था तब से ही फैंस रोहित शर्मा को सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग इलेवन में ना देखकर भड़के फैंस

IPL 2022 MI vs KKR Predicted Playing XI: Arjun Tendulkar to finally play for Mumbai Indians today? | Cricket News | Zee News

अर्जुन तेंदुलकर  2 साल से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं। लेकिन अब तक उन्हें टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है। आईपीएल 2021 के दूसरे हॉफ में चोट के कारण वो सीजन से बाहर हो गए थे। लेकिन इस साल फैंस यही उम्मीद में थे कि अर्जुन को इस सीजन अपनी गेम दिखाने का मौका मिल सकता हैं।

आईपीएल 2022 का यह सीजन मुंबई इंडियंस के लिए एक बुरे सपने की तरह रहा हैं, टीम अपना चैंपियन गेम नहीं दिखा पाई जिसके लिए वो जानी जाती है मुंबई इस सीजन आईपीएल लीग से बाहर होने वाली पहली टीम हैं। फैंस को उम्मीद थी की इस लीग के आखिरी मैच में अर्जुन को मौका मिल सकता है लेकिन आखिरी मैच में भी अर्जुन तेंदुलकर को कोई मौका नहीं मिला हैं।

अर्जुन को प्लेइंग इलेवन में शामिल ना कर बुरे फंसे रेहित शर्मा

Mumbai Indians playing XI : No Arjun Tendulkar; Rohit Sharma-Quinton de Kock to open: Mumbai Indians strongest playing XI for IPL 2021 | Cricket News

यह सीजन मुंबई के लिए कितना बुरा था यह बात हम सब जानते है ऐसे में मुंबई इंडियंस को अपनी बेंच ताकत आजमाने के लिए युवाओं को मौका देना चाहिए था क्योंकि उनके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं था। रोहित शर्मा ने मुंबई की प्लेइंग इलेवन में अर्जुन तेंदुलकर का नाम नहीं लिया फैंस मैंनेजमेंट और कप्तान के इस फैसले से गुस्से में आ गए हैं। फैंस रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस की टीम को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

इसी कड़ी में कुछ फैंस के ट्वीट इस प्रकार हैं-

https://twitter.com/Tarakesh_K/status/1528007830879494145?s=20&t=Or38XEKZqvkHfCJ0Sh3IpQ

https://twitter.com/iamitamu/status/1528008115488051200?s=20&t=sjohrM-xS8nCMbP2iTIxdg

https://twitter.com/Harsh2453245/status/1528008851697459201?s=20&t=-1l1f90R8uMcjnJGc9sYDA

 

 

Tags: अर्जुन तेंदुलकर, आईपीएल 2022, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियस, रोहित शर्मा,