IPL 2022: मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्द्धने ने बताया किस खिलाड़ी की टीम को खल रही है कमी, किया बड़ा खुलासा

By Shadab Ahmad On April 15th, 2022
महेला जयवर्द्धने

5 बार की आईपीएल (IPL) चैंपियंंस और मौजूदा सीजन में अपने शुरुआती 5 मैच गवां चुकी मुंबई इंडियंस (MI) के कोच महेला जयवर्द्धने (MAHELA JAYAVARDHANE) ने बड़ा बयान दिया है। महेला जयवर्द्धने का मानना है कि टीम के गेंदबाज विरोधी टीमों पर अपना दवाब बनाए रखने में कामयाब नहीं हो पा रहे है। इसी वजह से टीम को कई मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है। उन्होंने बताया है कि टीम को अपने एक दिग्गज गेंदबाज की कमी खल रही है।

मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स से 12 रनों से हारी है पिछला मैच

मुंबई इंडियंस (MI )  इस बार अपनी प्रतिभा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। पिछले मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के 198 रन के जवाब में उतरी टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए हार गई। टीम के आखिरी 3 बल्लेबाज बिना रन बनाए लौट गए। तिलक वर्मा (TILAK VERMA) व काइरन पोलार्ड (KIERON POLLARD) रन आउट हो गए।

ऐसे में टीम को 12 रनों के मैच को हार जाना पड़ा। मैच के बाद महेला जयवर्द्धने (MAHELA JAYAVARDHANE) ने हार के कारणों की समीक्षा की है। उनका मानना है कि टीम की गेंदबाजी में जो पैनापन होना चाहिए वो नहीं झलकता है। टीम में अच्छे गेंदबाजों की कमी है। टीम में जोफ्रा आर्चर (JOFRA ARCHER) की कमी खल रही है।

 मुंबई इंडियंंस ने जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ में था खरीदा

मुंबई इंडियंस (MI) ने नीलामी के दौरान इंग्लैंड के पेसर गेंदबाज जोफ्रा (JOFRA ARCHER) आर्चर को 8 करोड़ रुपए में खरीदा था लेकिन जोफ्रा आर्चर (JOFRA ARCHER) चोट के कारण आईपीएल (IPL) में हिस्सा नहीं ले सके। अब उन्होंने अपना नाम आईपीएल से वापस ले लिया है।

वह काफी समय से कोहनी के चोट से परेशान चल रहे हैं। वो पिछले वर्ष भारत-इंग्लैड सीरीज में कोहनी में चोट लग जाने के कारण टीम से हट गए थे और वो अभी तक ठीक नहीं हो पाए हैं। बता दें कि पिछले आईपीएल (IPL) में भी वो नहीं खेल सके थे। राजस्थान रॉयल्स (RR) ने उनको रिलीज कर दिया था। महेला जयवर्द्धने (MAHELA JAYAVARDHANE) ने कहा कि

” निश्चित रूप से, हमने नीलामी में अपने लिए जिस सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को खरीदा था, वह यहां नहीं हैं। इसलिए जब आप उस स्थिति में होते हो तो यह मुश्किल होता है लेकिन हम कोशिश कर रहे हैं कि कितना अच्छे तरीके से हम संभाल पाते हैं।”

Tags: आईपीएल 2022, जोफ्रा आर्चर, मुंबई इंडियस,