IPL 2022, LSG vs RR: लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच प्लेऑफ की जंग में क्या बारिश डालेगी ख़लल ? जानिए मौसम का हाल

आईपीएल 2022 का 63वां मुकाबला केएल राहुल की लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच होगा। ये मुकाबला रविवार, 15 मई को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम (BRABOURNE STADIUM) में शाम 7:30 खेला जाएगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। अब दोनों टीमों के बीच मुकाबला प्लेऑफ में पहुंचने के लिए होगा। केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स चाहेगी कि वो राजस्थान रॉयल्स को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ले। आइये जानते है लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन।
दोनों टीमों के लिए जीत है ज़रूरी

लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम अगर रविवार को जीत दर्ज करती है तो उसकी प्ले आफ में जगह सुनिश्चित हो जाएगी। रॉयल्स की टीम भी अगर जीत दर्ज करती है तो अंतिम चार में जगह बनाने की तरफ एक और कदम बढ़ा लेगी। लखनऊ सुपर जायंट्स 12 में से 8 मैचों में जीत हासिल करके 16 अंको के साथ प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है।
वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स 12 में से 7 मैचों में जीत और 14 अंको के साथ प्वाइंट टेबल में तीसरे स्थान पर है। 10 अप्रैल को एलएसजी और आरआर के बीच मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 3 रन से जीत हासिल की थी।
मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?

शाम के समय होने वाले इस मैच में मौसम भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। वैसे तो इस मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन मैच के दौरान दर्शकों और खिलाड़ियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। Weather.com के अनुसार, रविवार को होने वाले इस मैच के दौरान उच्च तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने की उम्मीद है। इसके अलावा बारिश के होने की 10 पर्सेन्ट संभावनाएं है।
मुकाबले के दौरान 21 km/h की रफ्तार हवा भी चलेगी। जबकि ह्यूमिडिटी 70 प्रतिशत रहने की संभावना है। यानी LSG vs RR के बीच हाई वोल्टेज मुकाबले के दौरान उमस काफी ज्यादा होने वाली है। इस मैदान पर खेले गए आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 177 रनों का बचाव करते हुए 5 रन से हरा दिया।
Tags: आईपीएल 2022, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स,