IPL 2022, LSG vs RR: संजू सैमसन ने जीत के बाद खुशी में खोले अपने सफलता का राज़, तमिल फिल्मे देखने का भी बताया कारण

By Akash Ranjan On May 16th, 2022
IPL 2022, LSG vs RR: संजू सैमसन ने जीत के बाद खुशी में खोले अपने सफलता का राज़, तमिल फिल्मे देखने का भी बताया कारण

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 63वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया जहाँ राजस्थान ने इस मैच को 24 रनों से जीत लिया। यह रविवार को खेला जाने वाला डबल हेडर का दूसरा मुकाबला था। इस मैच में कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

राजस्थान ने लखनऊ को हरा कर किया नंबर दो पर कब्ज़ा

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए और लखनऊ को जीत के लिए 179 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में लखनऊ की टीम ने दीपक हुड्डा की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ में जाने की उम्मीद और भी पक्की हो गई। लखनऊ के खिलाफ मिली इस जीत के बाद राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन खुश नजर आए।

जीत के बाद कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने कहा –

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मिली जीत के बाद अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स अब दूसरे पायदान पर आ गई है। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ में जाने की सीट लगभग कन्फर्म हो चुकी है। लखनऊ के खिलाफ मिली इस बड़ी जीत के बाद कप्तान संजू सैमसन ने (LSG vs RR Sanju Samson Interview) कहा कि,

“ हमने अच्छा किया है, आज हम अच्छा खेले। आज टीम में सभी ने अपना योगदान दिया और यह हमारे लिए अच्छी बात रही। (पहले बल्लेबाजी करने पर) यह हम पर सही बैठता है कि हम लोग फ्री होकर खेलें और बड़ा स्कोर बनाकर लौटे। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना अच्छा लगता है, कभी तो यह चलता है कभी नहीं, लेकिन पिछले मैच में आर अश्विन ने मैदान पर जाकर अहम रन बनाए थे।”

इस दौरान संजू सैमसन ने जिमी नीशम और आर अश्विन को लेकर कहा कि,

“ जिमी नीशम को फील्डिंग में तेजी लाने का हक जाता है। उन्होंने टीम में एनर्जी भरी। (अश्विन से तमिल में बात करने पर) मैं कर लेता हूं, मेरे कई तमिल दोस्त हैं और कई तमिल मूवी भी मैं देखता हूं। हम बस क्रॉम्पिलिकेटड नहीं रखना चाहते हैं। हम बस कहते हैं कि मैदान में जाइए और अपने को साबित करिए।”

Tags: आईपीएल 2022, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, संजू सैमसन,