IPL 2022, LSG vs RR: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज करके पॉइंटस टेबल में किया फेरबदल, केकेआर को हुआ नुकसान

By Aditya tiwari On April 11th, 2022
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज करके पॉइंटस टेबल में किया फेरबदल

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2020) का 20वां मुकाबला खेला गया. जहाँ लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) और राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) आमने-सामने थी. जहाँ केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 165 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा लखनऊ सुपरजांयट (LSG) नहीं कर पाई और 3 रनों से मैच हार गई. पॉइंटस टेबल की दौड़ अब बेहद रोमांचक हो गई हैं.

राजस्थान रॉयल्स पॉइटंस टेबल में टॉप पर पंहुची

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लिए शिमरॉन हेटमायर (SHIMRON HETMYER) ने 36 गेंदो पर 6 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए. जिसके कारण ही राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 165 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 38 रन जरूर बनाए.

जिसके बाद भी लखनऊ सुपरजांयट की टीम 3 रनों से हार गयी. युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) ने 4 बड़े विकेट अपने नाम किया. आज के 2 मुकाबले के बाद पॉइटंस टेबल में टॉप पर राजस्थान रॉयल्स नजर आ रही है. जबकि दूसरे स्थान पर केकेआर की टीम नजर आ रही है. नंबर 5 पर लखनऊ की टीम तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम नंबर 6 पर पंहुच गई हैं.

गुजरात टाइटंस टेबल में पंहुची नंबर 3 पर

नंबर 3 पर अब गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम नजर आ रही है, जिनके भी 6 अंक हैं. इस बीच पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम 7वें नंबर पर नजर आ रही है. नंबर 8 पर 2 अंको के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नजर आ रही है. आखिरी पायदान पर अब चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम नजर आ रही है, जबकि 9वें नंबर पर मुंबई इंडियंस की टीम नजर आ रही है. फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम नंबर 4 पर नजर आ रही है.

यहाँ पर देखें पॉइंटस टेबल

Tags: आईपीएल 2022, कोलकाता नाईट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपरजांयट,