IPL 2022, LSG vs RR: लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा कर राजस्थान रॉयल्स ने छीनी नंबर 2 की कुर्सी, प्लेऑफ़ की जंग अब हुई मज़ेदार

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 63वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया जहाँ राजस्थान ने इस मैच को 24 रनों से जीत लिया। यह रविवार को खेला जाने वाला डबल हेडर का दूसरा मुकाबला था। इस मैच में कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
राजस्थान रॉयल्स ने पॉइटंस टेबल को बनाया रोमांचक

राजस्थान रॉयल्स की शानदार बल्लेबाजी की वजह से ब्रेबोर्न स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईपीएल 2022 के 63वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 179 रनों का लक्ष्य मिला था। राजस्थान ने 20 ओवरों में छह विकेट गंवाकर 178 रन बनाए थे। टीम की ओर से यशस्वी जयसवाल (41) और देवदत्त पडिक्कल (39) ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी की शुरुआत करने आए क्विंटन डिकॉक और लोकेश राहुल। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, तीसरे ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर लगातार 2 विकेट गिरे।
छठे ओवर में कप्तान लोकेश राहुल भी 10 रन बनाकर कैच आउट हुए। पॉवरप्ले से पहले 3 विकेट गंवाने के बाद लखनऊ की पारी दबाव में आ गई थी। दीपक हुड्डा और क्रुणाल पांड्या ने एक बार फिर लखनऊ के लिए जीत की उम्मीदें जगाई। दोनों ने मिलकर 65 रनों की साझेदारी की। जेसन होल्डर आखिर में आए, और 1 रन बनाकर आउट हुए। मार्कस स्टोइनिस आखिरी ओवर में 27 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ लक्ष्य से 25 रन दूर रह गई।
गुजरात टाइटंस की टीम टॉप पर है बरकरार

टेबल में दूसरे स्थान पर अब राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम का कब्ज़ा हो गया है। लखनऊ सुपरजांयट (LSG) की टीम अब तीसरे पायदान पर खिसक गई है। सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीम अब नंबर 8 पर खिसक गई है। दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम इस रेस में नंबर 5वें पर नजर आ रही है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस लिस्ट में अब चौथे पायदान पर नज़र आ रही है।
इस बीच गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम पहले नंबर पर नजर आ रही है। कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की टीम नंबर अब 6 नंबर पर पहुंच गई है। पॉइटंस टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम नंबर 9 पर नजर आ रही है। मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) की टीम आखिरी स्थान पर अभी भी बनी हुई हैं।
यहाँ पर देखें पॉइंटस टेबल

