IPL 2022, LSG vs RR: लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा महायुध्द, जाने कैसा रहेगा पिच का हाल

By Twinkle Chaturvedi On May 15th, 2022
IPL 2022, LSG vs RR: लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा महायुध्द, जाने कैसा रहेगा पिच का हाल

आईपीएल 2022 का 63वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LUCKNOW SUPER GIANTS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) बीच 15 मई 2022 को ब्रेबोर्न स्टेडियम (BRABOURNE STADIUM)  में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स अपना पिछला मुकाबला गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) से 62 रनों से हार कर आ रही है तो वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स भी अपना पिछला दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS)  से 8 विकटों से हार कर आ रही है। प्लेऑफ की रेस में आगे बढ़ने के लिए दोनों ही टीमों को अपना यह मुकाबला जीतना बहुत जरूरी है।

लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स ब्रोबोर्न स्टेडियम पिच रिपोर्ट

IPL 2022 LIVE: Fans Lash Out At Facilities At Brabourne Stadium For DC vs MI Game

एलएसजी और राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS)  के बीच इस सीजन का दूसरा मुकाबला ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन दोनों टीमें अपस में एक बार टकराई है जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 रनों से हराया था। ब्रेबोर्न स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 मुकाबले खेले है जिसमें दोनों में ही टीम को जीत मिली  है तो वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने इस मैदान में 1 मुकाबले खेले है जिसमें उन्हें जीत मिली है।

इस पिच पर बॉल बल्ले पर अच्छी तरह से आती है, इस पिच की विकटें गेंदबाजों के लिए बहुत हार्ड है तेज़ गेंदबाजों को यहां उतनी मदद नहीं मिलती है लेकिन स्पिनर गेंदबाजों का इस मैदान में रिकार्ड काफी अच्छा है। फ्लैट सरफेस की वजह से यहां बल्लेबाज अच्छा स्कोर बनाने में सफल रहते है। इस पिच पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने यहां ज्यादा मुकाबले  जीते है दूसरी पारी में इस पिच की विकटें बहुत अच्छी हो जाती है जिससे चेस करने में बल्लेबाजों को बहुत मदद मिलती है। इसलिए जो भी टीम यहां टॉस जीते पहले उनको गेंदबाजी ही चुचची चाहिए।

लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग इलेवन

IPL 2022 RR vs LSG probable playing xi Rajasthan Royals may change his opening slot against Lucknow Super Giants - Cricket.Surf

लखनऊ सुपर जायंट्स-  केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), ऐविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, कुनाल पंड्या, मोहसीन खान, आयुष बडोनी, दुश्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, आवेश खान।

राजस्थान रॉयल्स-   यश्सवी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पाडिकल, रेस्सी वॉन डेर दसन, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिध्द कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।

Tags: आईपीएल 2022, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स,