आईपीएल 2022 का 57वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LUCKNOW SUPER GIANTS) और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के बीच 10 मई 2022 को एमसीए स्टेडियम में 7ः30 बजे से खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स 11 मैचों में 16 पाइंट के साथ पाइंट्स टेबल पर पहले नंबर पर है तो वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस 11 मैच में 16 पाइंट के साथ दूसरे नंबर पर विराजमान है। प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए आज दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाने में कोई कमी नहीं रखेगी।
केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स में नज़र आ रही है स्थिरता

लखनऊ सुपर जायंट्स अपना पिछला मुकाबला कोलकत्ता नाइट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) से 75 रनों से जीत के आ रही है। लखनऊ ने लगातार अपने पिछले चारों मुकाबले जीतकर अपने आप को अच्छी मोमेंटम और आत्मविश्वास से भर कर रखा है। केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक की ओपनिंग जोड़ी अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रही है और मिडिल ऑर्डरों में दीपक हुड्डा, कुनाल पंड्या व जोसन होल्डर जैसे खिलाड़ियों ने टीम की बल्लेबाजी क्रम को मजबूत बनाया हुआ है।
गेंदबाजी क्रम में आवेश खान, रवि बिश्नोई व दुश्मांथा चमीरा जैसे खिलाड़ियों ने शानदार बॉलिंग अटैक से अपनी टीम को जीत दिलाने में भूमिका निभाई है।
लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित प्लेइंग इलेवन
![]()
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, कुनाल पंड्या, आयुष बडोनी, एविन लुईस, जेसन होल्डर, कृषण्पा गौतम, आवेश खान, मोहसीन खान, रवि बिश्नोई।
लखनऊ सुपर जायंट्स अपना पिछला मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स से 75 रनों से जीत के आ रही है तो गुजरात टाइटंस अपना पिछला मुकाबला मुंबई इंडियंस से 5 रनों से हार कर आ रही है। लखनऊ की टीम गुजरात से ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है, पिछले मुकाबले में 75 रनों की जीत से टीम को आत्मविश्वास मिला है। लेकिन आईपीएल दुनिया की सबसे मुश्किल टी-20 लीग है, यहां टीम को उनके पिछले मुकाबलों से आंका नहीं जा सकता कोई भी टीम कभी भी किसी को चित कर सकती है।

