IPL 2022, LSG vs GT: प्लेऑफ में जाने के लिए इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी गुजरात टाइटंस, कर सकती है यह बड़ा बदलाव

By Twinkle Chaturvedi On May 10th, 2022
IPL 2022, LSG vs GT: प्लेऑफ में जाने के लिए इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी गुजरात टाइटंस, कर सकती है यह बड़ा बदलाव

आईपीएल 2022 का 57वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LUCKNOW SUPER GIANTS) और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के बीच 10 मई 2022 को एमसीए स्टेडियम में 7ः30 बजे से खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स 11 मैचों में 16 पाइंट के साथ पाइंट्स टेबल पर पहले नंबर पर है तो वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस 11 मैच में 16 पाइंट के साथ दूसरे नंबर पर विराजमान है। प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए आज दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाने में कोई कमी नहीं रखेगी।

लगातार दो हार से मोमेंटम खोती जा रही है गुजरात टाइटंस

GT Predicted XI vs RR: Struggling Matthew Wade facing the axe | Cricket - Hindustan Times

गुजरात टाइटंस आईपीएल 2022 की सबसे मजबूत टीम बनकर उभरी है। टीम का प्लेइंग इलेवन और कप्तानी दोनो ही शानदार रही है। गुजरात को अपने पिछले मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है जिससे टीम अपना मोमेंटम खोती जा रही है।

गुजरात के बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही क्रम शानदार है ओपनिंग जोड़ी रिध्दिमान साहा (WRIDHIMAN SAHA) और शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) टीम को अच्छी शुरूआत देते है। गेंदबाजी में फर्गुयसन, मोहम्मद शमी और राशिद खान विकटें चटकाकर अपनी टीम को गेम में बनाए रखते है। गुजरात को अपने आने वाले मैचों में स्थिरता के साथ खेलना होगा।

गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग इलेवन

IPL 2022: Gujarat Titans too good for Punjab Kings' all-or-nothing approach- The New Indian Express

रिध्दिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, गुरकीरत सिंह मान, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, प्रदीप सांगवान, लॉकी फर्गुयसन, विजय शंकर, मोहम्मद शमी।

लखनऊ सुपर जायंट्स अपना  पिछला मुकाबला कोलकत्ता नाइट राइडर्स से 75 रनों से जीत के आ रही है तो गुजरात टाइटंस अपना पिछला मुकाबला मुंबई इंडियंस से 5 रनों से हार कर आ रही है। लखनऊ की टीम गुजरात से ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है, पिछले मुकाबले में 75 रनों की जीत से टीम को आत्मविश्वास मिला है। लेकिन आईपीएल दुनिया की सबसे मुश्किल टी-20 लीग है, यहां टीम को उनके पिछले मुकाबलों से आंका नहीं जा सकता कोई भी टीम कभी भी किसी को चित कर सकती है।

Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स,