IPL 2022, LSG vs GT: लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस में प्लेऑफ की जंग के लिए होगा महायुध्द, जाने कैसा रहेगा पिच का हाल

By Twinkle Chaturvedi On May 10th, 2022
IPL 2022, LSG vs GT: लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस में प्लेऑफ की जंग के लिए होगा महायुध्द, जाने कैसा रहेगा पिच का हाल

आईपीएल 2022 का 57वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LUCKNOW SUPER GIANTS) और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के बीच 10 मई 2022 को एमसीए स्टेडियम (MCA STADIUM) में 7ः30 बजे से खेला जाएगा।  लखनऊ सुपर जायंट्स 11 मैचों में 16 पाइंट के साथ पाइंट्स टेबल पर पहले नंबर पर है तो वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस 11 मैच में 16 पाइंट के साथ दूसरे नंबर पर विराजमान है। प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए आज दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाने में कोई कमी नहीं रखेगी।

गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स पिच रिपोर्ट

गुजरात और लखनऊ सुपर जाइंटस दोनों ने ही एमसीए स्टेडियम में दो-दो मैच खेले है और उसमें जीत हासिल की है। वानखेडे, ब्रेबोर्न और डीवाई पाटिल इन तीनों स्टेडियम से एमसीए स्टेडियम अलग है बाकी स्टेडियम की मिट्टी लाल है और एमसीए स्टेडियम की मिट्टी काली है।

जिससे इस मैदान में बैटिंग और स्पिन बॉलिंग को बहुत मदद मिलती है, इस मैदान में विकेट बाऊंस पैदा कर रही है। रिकॉर्ड के अनुसार देखे तो चेस करने वाली टीम को यहां ज्यादा फायदा मिलता है। लेकिन इस सीजन में इस स्टेडियम में खेले गए 10 मैच में 7 बार पहले बैटिंग करते हुए टीम जीती है और 3 बार टीमें चेस करके जीती है।

लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, कुनाल पंड्या, आयुष बदोनी, इविन लुईस, जेसन होल्डर, के गौतम, आवेश खान, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई।

गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग इलेवन

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांडया, गुरकीरत सिंह मान, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, प्रदीप सांगवान, लॉकी फर्गुसन, विजय शंकर, मोहम्मद शमी।

Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स,
Exit mobile version