IPL 2022, LSG vs GT: शर्मनाक हार के बाद गौतम गंभीर का फैंस ने जमकर उड़ाया मजाक, राशिद खान का सोशल मीडिया पर जलवा
IPL 2022, LSG vs GT: शर्मनाक हार के बाद गौतम गंभीर का फैंस ने जमकर उड़ाया मजाक, राशिद खान का सोशल मीडिया पर जलवा

आज पुणे के एमसीए स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 57वां मुकाबला खेला गया. जिसमें लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) आमने-सामने थी. जिसमें हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने टॉस जीत बल्लेबाजी का फैसला किया. जिसके बाद गुजरात टाइटंस (GT) ने 20 ओवर में 144 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा लखनऊ सुपरजांयट (LSG) की टीम नहीं कर पायी और 62 रनों से मैच हार गई. गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) का फैंस अब मजाक उड़ा रहे हैं. वहीं राशिद खान (RASHID KHAN) का सोशल मीडिया पर जलवा नजर आया.

गौतम गंभीर का फैंस ने उड़ाया मजाक, राशिद खान का सोशल मीडिया पर जलवा

IPL 2022, LSG vs GT: गुजरात टाइटंस ने एकतरफा मुकाबले में लखनऊ को 62 रनों से हराया, राशिद खान बने टीम के हीरो

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के लिए शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने नाबाद 63 रन बनाए. डेविड मिलर (DAVID MILLER) ने भी धीमी बल्लेबाजी करते हुए 26 रन बनाए. अंत में राहुल तेवतिया ने भी 22 रन बनाकर अपनी टीम को 20 ओवर में 144 रनों पर पंहुचा दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) के बल्लेबाज बुरी तरह से फेल हो गए.

क्विटंन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) ने जहाँ 11 रन तो वहीं दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) ने 27 रन बनाए. लखनऊ सुपरजांयट (LSG) की टीम 14वें ओवर में 82 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. राशिद खान (RASHID KHAN) सोशल मीडिया पर छाए रहे. वहीं गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) का फैंस ने जमकर मजाक उड़ाया है.

यहाँ पर देखें ट्वीट

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *