IPL 2022, LSG vs DC: रोमांचक मैच में हार के बाद बहाना बना रहे हैं दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत, इन पर फोड़ दिया हार का ठीकरा

By Aditya tiwari On April 8th, 2022
ऋषभ पंत ने हार पर भड़कते हुए इन खिलाड़ियो पर फोड़ा हार का ठीकरा

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 15वां मैच आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. जहाँ लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने नजर आई. केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) ने 20 ओवर में 149 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा लखनऊ सुपरजांयट (LSG) की टीम ने 6 विकेट से कर लिया. हार के बाद ऋषभ पंत (RISHABH PANT) बड़ा बहाना बना रहे हैं.

हार के बाद ऋषभ पंत बना रहे हैं बहाना

दिल्ली कैपिटल्स को हराकर लखनऊ सुपरजांयट ने पॉइंटस टेबल की दौड़ को किया रोमांचक

ipl-2022-lsg-vs-dc POINTS TABLE

पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम को लगातार 2 हार का सामना करना पड़ा है. रोमांचक मैच में कुछ गलत फैसलो के कारण टीम को लखनऊ के सामने हार मिली. हार के बाद बहाना बनाते हुए कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-

“ जब मैदान पर इस तरीके की ओस होती है तो आप शिकायत नहीं कर सकते, हमने बल्लेबाजी में 10-15 रन कम बनाए. अंत में लखनऊ के आवेश और होल्डर ने शानदार गेंदबाजी की, इसका श्रेय उन्हें जाता है. हम 40वें ओवर की आखिरी गेंद तक अपना 100% देने की कोशिश कर रहे थे, हमें पावरप्ले में विकेट नहीं मिला लेकिन हमारे स्पिन गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया. हमने पॉवरप्ले में अच्छी बल्लेबाजी की थी. लेकिन अंत में जाकर हम 10-15 रन पीछे रह गए.”

दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स से

ऋषभ पंत लगातार दूसरी हार के बाद बना रहे हैं बहाना, इनपर फोड़ा हार का ठीकरा

ipl-2022-lsg-vs-dc RISHABH PANT

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) 3 जीत दर्ज करने वाला पहली टीम बनी थी. अब इस टीम का अगला मैच 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के खिलाफ होना है. जहाँ पर जीत दर्ज करके दिल्ली की टीम अपनी स्थिति मजबूत करने का प्रयास करेगी. ये मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा. जहाँ पर कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) अपनी टीम को दोबारा लय में वापसी कराने का प्रयास करेंगे.

Tags: आईपीएल 2022, ऋषभ पंत, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपरजांयट,