IPL 2022, LSG VS DC: केएल राहुल ने इन 3 खिलाड़ियो को दिया टीम की सफलता का श्रेय, अपनी टीम के ही इस गेंदबाज से है डर

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 45वां मैच केएल राहुल (KL RAHUL) की लखनऊ सुपरजांयट (LSG)और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मैच में लखनऊ सुपरजांयट (LSG) की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन का स्कोर दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सामने रखा। दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम 189 रन पर ढेर हो गई। जीत के बाद बातचीत के दौरान कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने कहा कि…..
केएल राहुल व दीपक हुड्डा ने की शानदार बल्लेबाजी

लखनऊ सुपरजांयट (LSG) की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की। इसमें क्विटंन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) ने 13 गेंदों में 23 रन की शानदार पारी खेली। बाद में आए दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) ने भी जबदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने 34 गेंद पर 52 रन बनाए।
इसके साथ ही कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने भी 51 गेंदों पर 77 रन की शानदार पारी खेली। इससे लखनऊ सुपरजांयट (LSG) ने 3 विकेट खोकर 195 रन का लक्ष्य दिल्ली कैपिटल्स (DC) को दिया। दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से तीनों विकेट शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) को मिले जबकि अक्षर पटेल (AXER PATEL) ने शानदार गेंदबाजी की।
केएल राहुल ने कहा कि

जीत के बाद कप्तान केएल राहुल ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि
” वास्तव में हम प्लेऑफ के बारे में नहीं सोच रहे हैं, हमने अच्छा क्रिकेट खेला है. जिस तरह से हम सही चीजें कर रहे हैं उससे खुश हूं, हमें हर मैच में अपना 100% देने की जरूरत है, यही हम करने की कोशिश कर रहे हैं. मोहसिन खान शानदार प्रदर्शन कर रहे है, उसे एक महीने पहले पहली बार नेट्स में मैंने खेला था, मैं गंभीरता से सामना करना चाहता था, वह नेट्स में कई बार डरावना होता है क्योंकि उसकी गति बहुत तेज है. साथ ही उसके पास एक अच्छा दिमाग है, उन्होंने हमारे लिए कुछ बड़े जरूरी ओवर फेंके हैं और हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया है.”
दीपक हुड्डा के बारे में कप्तान केएल राहुल ने कहा,
Tags: आईपीएल 2022, केएल राहुल, लखनऊ सुपरजांयट,” दीपक हुड्डा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, उन्होंने पूरे सत्र में अच्छी बल्लेबाजी की है. उन्होंने वास्तव में अच्छी शुरुआत की. यहां तक कि जब टीम दबाव में होती है, तब भी वह वास्तव में स्मार्ट क्रिकेट खेलता है. यह सिर्फ पारी में चौके और छक्के मारने के बारे में नहीं है, वह होशियार है, उसने वास्तव में स्थिति को अच्छी तरह से पढ़ा है. दीपक एक मेहनती व्यक्ति है, मैंने उसे पिछले 3-4 वर्षों से पिछली फ्रेंचाइजी में भी देखा है.”
