डेविड वॉर्नर को फैंस ने जमकर किया ट्रोल वहीं पृथ्वी शॉ का दिखा जलवा
IPL 2022 LSG vs DC DAVID WARNER

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 15वां मैच आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहाँ पर लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने नजर आ रही हैं. केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम ने 20 ओवर में 149 रन बनाए. जहाँ बुरी तरह से फेल होने वाले डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) को फैंस ने ट्रोल किया तो वहीं पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) का जलवा नजर आया है.

डेविड वॉर्नर को फैंस ने जमकर किया ट्रोल वहीं पृथ्वी शॉ का दिखा जलवा

IPL 2022 LSG vs DC DAVID WARNER

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम को अच्छी शुरूआत मिली. पृथ्वी शॉ ने मात्र 34 गेंदो में 61 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) ने 12 गेंदो में मात्र 4 रन ही बनाए. जबकि रॉवमैन पॉवेल भी सिर्फ 3 रन ही बना सके. जिसके बाद कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) भी आज आक्रामक बल्लेबाजी नहीं कर सके. जिसके कारण उन्होंने 36 गेंदो में 39 रन ही बनाए.

जबकि सरफराज खान (SARFARAZ KHAN) ने 36 रनों की अहम पारी खेली. जिसके कारण ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 149 रन ही बनाए. लखनऊ सुपरजांयट के लिए रवि बिश्वोई (RAVI BISNOI) ने 2 विकेट तो वहीं कृष्णपा गौतम ने भी 1 विकेट अपने नाम किया. सोशल मीडिया पर जहाँ डेविड वॉर्नर ट्रोल हुए तो वहीं पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) का जलवा नजर आया.

यहाँ पर देखें ट्वीट

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *