IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के इस गेंदबाज के लसिथ मलिंगा भी है फैन, अपने पहले ही मैच में की है शानदार बॉलिंग

आईपीएल (IPL) के 21वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) को आखिरी ओवर में जीत दिलाने वाले युवा बॉलर के एक ही मैच से काफी फैंंस हो गए है। इसमें एक नाम इंटरनेशनल क्रिकेट के स्टार गेंदबाज लसिथ मलिंगा (LASITH MALINGA) का भी है। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट अपलोड कर युवा गेंदबाज को बधाई दी है। साथ ही युवा गेंदबाज की बॉलिंग की तारीफ की है।
कुलदीप सेन ने राजस्थान रॉयल्स के लिए फेंका था आखिरी ओवर

रविवार को 21 वें मैच में 165 रन के जवाब में उतरी लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम को आखिरी ओवर में 15 रनों की जरूरत थी। मार्कस स्टोइिनस (MARCUS STOINIS) क्रीज पर थे, इस बीच राजस्थान रॉयल्स (RR) ने आईपीएल (IPL)में डेब्यू किए एक खिलाड़ी कुलदीप सेन (KULDEEP SEN) को गेंद सौंप दी।
इससे लोगों के मन में तरह-तरह की आशंकाएंं जन्म लेने लगी लेकिन जब कुलदीप सेन (KULDEEP SEN) ने गेंद फेंकना शुरू किया तो यह 15 रन नहीं बन सके और राजस्थान रॉयल्स 3 रनों से मैच को जीत गई। इस जीत के बाद कुलदीप सेन (KULDEEP SEN) अपने पहले ही मैच में हीरों बन कर उभरे हैं। उनकी तारीफ में श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (LASITH MALINGA) ने की है। उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा है कि कुलदीप सेन ने जो आखिरी ओवर में संयम शांति दिखाई उससे मैं काफी प्रभावित हूं। शाबास नौजवान!
150 किमी की गति से फेंकते हैं कुलदीप सेन गेंद

कुलदीप सेन (KULDEEP SEN) तेज गेंदबाज हैं और 150 किमी प्रति घंटा की गाति से गेंद फेंक सकते हैं। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैच में 146.7 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से गेंद फेंकी है। कई बार प्रैक्टिस के दौरान वो 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से भी गेंद फेंक चुके हैं।
बता दें कि कुलदीप सेन (KULDEEP SEN) एमपी के रीवा जिले के रहने वाले हैं और उनको 20 लाख रुपए की बेस प्राइज में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था। अब तक उन्होंने 16 फर्स्ट क्लास के मैचों में 44, 5 लिस्ट ए के मैचों में 4 और 19 टी 20 मुकाबले में 13 विकेट लिए हैं। अपने आईपीएल के डेब्यू मैच में 4 ओवर में 38 रन देकर एक विकेट लिया है।
Tags: आईपीएल 2022, कुलदीप सेन, राजस्थान रॉयल्स,