IPL 2022: कुलदीप यादव ने रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर पंहुचे, जल्द छोड़ सकते हैं विराट कोहली को पीछे

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 41वें मैच में कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) एक बार फिर से प्लेयर ऑफ द मैच चुने। उन्होंने इस सीजन में यह करिश्मा चौथी बार कर दिखाया है। सबसे खास बात यह है कि अब तक दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम उसी मैच को जीत सकी है जिसमें कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) की गेंदबाजी चली है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अब तक मैच जीते हैं।
कुलदीप यादव ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ की थी घातक गेंदबाजी

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के चाइनामैन गेंदबाज ने कोलकाता के विरुद्ध शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 3 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट लिए। कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) ने श्रेयस अय्यर, बाबा इंद्रजीत, सुनील नरेन व आंद्रे रसेल को आउट किया।
कुलदीप पिछले दो सीजन से कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR)का हिस्सा थे और उनको बमुश्किल प्लेइंग इलेवन में स्थान मिल पा रहा था लेकिन इस बार दिल्ली कैपिटल्स (DC)से जुड़ने के बाद वो मैच विनर साबित हो रहे हैं। अब तक 8 मैचों में से 4 मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं। खासतौर से कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के दोनों मैच में कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) ने शानदार प्रदर्शन किए हैं।
विराट कोहली के नाम है सर्वाधिक बार प्लेयर ऑफ द मैच पाने का रिकाॅर्ड

अब तक आईपीएल (IPL) के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच पाने का रिकाॅर्ड विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के नाम है। भारतीय खिलाड़ियों में विराट कोहली (VIRAT KOHLI) अब तक एक सीजन में सर्वाधिक 5 बार प्लेयर ऑफ मैच हो चुके हैं।
इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA), कुलदीप यादव व मुंबई के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर 4-4 बार प्लेयर ऑफ द मैच हो चुके हैं। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से मैच जीतने के उनके प्वाइंट्स टेबल में 8 अंक हो गए हैं। अभी दिल्ली कैपिटल्स (DC) के 6 लीग मैच बाकी हैं।
Tags: आईपीएल 2022, कुलदीप यादव, दिल्ली कैपिटल्स,