IPL 2022: KKR ने कुलदीप यादव को लगातार 2 साल बेंच पर बिठाया, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने इस तरह बना दिया उन्हें हीरो

By Shadab Ahmad On April 22nd, 2022
कुलदीप यादव को KKR ने लगातार 2 साल बेंच पर बिठाया, लेकिन DC ने बना दिया हीरो

पिछले सीजन में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की टीम का हिस्सा रहे कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) ने इस सीजन में धूम मचा रखी है। इस बार दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से खेलते हुए कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) 6 मैच में 13 विकेट ले चुके हैं। वो पर्पल कैप की होड़ में दूसरे नंबर पर हैं। सवाल यह है कि ऐसा क्यों हो रहा है। पिछले सीजन में बेंच पर बैठने वाला खिलाड़ी इस बार बल्लेबाजों को पवेलियंंस की राह दिखाता दिख रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स की हर जीत में रहे हैं प्लेयर ऑफ द मैच

दिल्ली कैपिटल्स (KULDEEP YADAV) ने आईपीएल (IPL) के इस सीजन में अब तक 6 मैच खेले हैं, इसमें तीन मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को जीत मिली है जबकि 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। सबसे रोचक बात यह है कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) की तीनों जीत में कुलदीप यादव (DC) प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं।

अब तक की दिल्ली कैपिटल्स (DC) को मिली 3 जीतों में मुंबई के खिलाफ 3 विकेट लिए थे। इस मैच में कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) ने अपने चार ओवर में 18 रन देकर  रोहित शर्मा, पोलार्ड औऱ अनमोलप्रीत सिंह का विकेट लिया था। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के विरुद्ध 4 विकेट व पंजाब किंग्स (PBKS) में 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए थे।

कुलदीप यादव पहले बता चुके हैं अपनी सफलता का राज

दिल्ली कैपिटल्स (DC) की दूसरी जीत के बाद कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) ने मैच के बाद अपनी सफलता का राज बताया है। उन्होंने कहा था कि उनको दिल्ली कैपिटल्स (DC) की पूरी टीम सर्पोट करती है। खास तौर पर कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) उनको पूरा हौलसा देते हैं व मैच में विकेट के पीछे से उनको गेंदबाजी में पूरा सहयोग देते हैं। कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) भी सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) में काफी प्रतिभा है।

पिछले दिनों में कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) ने अपनी गेंदबाजी को लेकर काफी मेहनत की है। इसलिए उनकी प्रतिभा का प्रयोग होना चाहिए। बता दें कि कभी कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) टीम धोनी के हिस्सा हुआ करते थे तो महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) उनको काफी सर्पोट किया करते थे, उस समय कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) की गेंदबाजी अपने शबाब पर थी लेकिन पिछले दिनों ऐसा न होने से उनकी गेंदबाजी की धार खत्म हो गई थी जो फिर से वापस आ रही है।

Tags: आईपीएल 2022, कुलदीप यादव, दिल्ली कैपिटल्स,
Exit mobile version