ऋषभ पंत ने अंपायरो से बहस के बाद KRK पर सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा
ipl-2022-krk rishabh pant no ball

हमेशा विवादों में रहने वाले KRK (कमाल रहमान खान) के ट्वीटर हैंडल को दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत  (RISHABH PANT) ब्लाक कर दिया है। KRK ने राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (RR VS DC) के नो बॉल प्रकरण पर अपने ट्वीटर हैंडल पर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। KRK ने अपनी पोस्ट में ऋषभ पंत (RISHABH PANT) के लिए अपशब्द का प्रयोग किया था।

ऋषभ पंत का नो बॉल प्रकरण सोशल मीडिया पर बना ट्रेंड

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (RR VS DC) के नो बॉल प्रकरण सोशल मीडिया पर ट्रेंड बन गया था। इसमें काफी तादात में लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं। ऐसे में हमेशा विवादों में रहने वाले KRK (कमाल रहमान खान) कहां चूकने वाले थे। उन्होंने एक बेहूदी से भरे लहजे में अपने ट्वीटर हैंडल पर एक पोस्ट अपलोड की जिसमें गुरुवार को हुए मैच के बारे में बात की गई लेकिन इसमें कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) के लिए अपशब्द का प्रयोग किया गया।

जब कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT)ने इस पोस्ट को देखा तो उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट से KRK (कमाल रहमान खान) को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद खुद KRK (कमाल रहमान खान)  ने एक अन्य पोस्ट में इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की।

KRK ने ऋषभ पंत के लिए किया इस शब्द का प्रयोग

RR VS DC

कमाल रहमान खान  ने राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (RR VS DC)के बीच खेले गए मैच में नो बॉल प्रकरण पर लिखा कि ‘आज के मैच के दौरान #ऋषभ पंत का नाटक इस बात का प्रमाण है कि वह अपने जीवन में कभी बड़ा खिलाड़ी नहीं बन सकता, वह आजीवन लुक्खा रहेगा।’ इस के बाद ऋषभ पंत(RISHABH PANT) ने उनको ब्लाक कर दिया।

बता दें कि KRK (कमाल रहमान खान) मौजूदा समय में भारत को छोड़कर दुबई में रह रहा है। पहले वो भारतीय फिल्मों , एक्टरों  व राजनेताओं के बारे में बेहूदा पोस्ट किया करता था लेकिन पिछले कुछ दिनो से वो भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों पर निशाना साधे हुए है।

यहां पढें केआर के ट्वीट….

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *