आईपीएल (IPL) के 26वें मैच में शानदार शतक लगाकर केएल राहुल (KL RAHUL) ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने शतक लगाने के बाद कान बंद करके जश्न मनाया है। यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे है। केएल राहुल (KL RAHUL) के शतक लगाने के बाद अथिया व सुनील शेट्टी (SUNIL SHETTY) ने सोशल मीडिया पर केएल राहुल के शतक पर रिएक्ट किया है।
केएल राहुल की शानदार पारी से जीती लखनऊ सुपर जायंट्स

आईपीएल (IPL) के 15वें में सीजन में KL RAHUL लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान हैं। उनकी टीम ने अब तक 6 मैच में 4 मैच जीते हैं। हालांकि इस सीजन में अभी तक केएल राहुल (KL RAHUL)का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं था।
राहुल जिस बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं वो अभी तक नहीं दिखी थी। उन्होंंने शनिवार को 60 गेंदों पर नाबाद 103 रन बनाकर खुद का साबित किया है,जिसके बाद से लखनऊ सुपर जायंट्स मैच को जीतने में कामयाब रही। मैच की जीत के बाद राहुल के फैंस ने सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट कीं। केएल राहुल (KL RAHUL) की दोस्त अथिया शेट्टी और उनके पिता सुनील शेट्टी भी शामिल हैं।
अथिया शेट्टी ने बनाया दिल इमोजी तो सुनील शेट्टी ने कहा कि चुपचाप मेहनत करते रहो

केएल राहुल (KL RAHUL) के शतक के बाद उनकी दोस्त अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर जश्न मनाते हुए राहुल की शतक बनाने वाले फोटो दिल के इमोजी के साथ पोस्ट की है। बता दें कि इससे पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ होने वाले मैच में अथिया शेट्टी अपने पूरे परिवार के साथ मैच देखने आईं थीं।
इस मैच में केएल राहुल ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर बिना रन बनाए बोल्ड हो गए थे। इस पर अथिया शेट्टी को सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों ने मीम्स बनाए थे। वहीं दूसरी ओर सुनील शेट्टी ने राहुल के कान बंद कर जश्न मानने की फोटो को लगाते हुए लिखा है कि ‘चुपचाप मेहनत करते रहे, अपनी सफलता का शोर मचने दो।’
यहां देखें पोस्ट
https://www.instagram.com/p/Ccai2jCBbFV/?utm_source=ig_web_copy_link


Leave a Reply