IPL 2022, LSG vs MI: मार्कस स्टोइनिस ने इन 2 खिलाड़ियो को दिया जीत का सारा श्रेय, अगले मैच को लेकर दिया सकेंत

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 26वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने कप्तान केएल राहुल के शानदार शतकीय पारी की बदौलत 18 रनों से मैच को जीत लिया है। मैच में केएल राहुल (KL RAHUL) ने 60 गेंदों पर 103 रन बनाते हुए मुंबई इंडियंस (MI) को 200 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी मुंबई इंडियंस (MI) की टीम 181 रन ही बना सकी। मैच के बाद मार्कस स्टोइनिस (MARCUS STOINIS) ने बातचीत के दौरान केएल राहुल की पारी पर जबदस्त रिएक्शन दिया है। जानिए क्या बोले मार्कस स्टोइनिस (MARCUS STOINIS)…
लखनऊ सुपर जांयट्स के कप्तान केएल राहुल ने बनाया धुंआधार शतक

मुंबई इंडियंस (MI) ने टॉस जीतने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। इसमें टीम के कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) व क्विटंन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) ने पारी की शानदार शुरुआत की। पहला विकेट क्विटंन डी काक (QUINTON DE KOCK) के रूप में 52 रन पर गिरा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मनीष पांडेय (MANISH PANDER) ने केएल राहुल (KL RAHUL) के साथ मिलकर टीम का स्कोर 124 रन पहुंचाया।
मनीष पांडेय (MANISH PANDEY) ने 29 गेंदों पर शानदार 38 रन बनाए। इसके बाद मार्कस स्टोनिस (MARCUS STOINIS) व दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) क्रमश: 10 व 15 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरी छोर पर कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) टिके रहे । उन्होंने 60 गेंदों पर शानदार 103 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने 9 चौके व पांच छक्के लगाए। केएल राहुल (KL RAHUL) का यह आईपीएल (IPL) में तीसरा शतक है। केएल राहुल के 103 रन की मदद से लखनउ सुपर जायंट्स (LSG)ने 199 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
मार्कस स्टोइनिस ने कहा अंंत तक लड़ना और जीतना बहुत रखता है मायने

मैच के बाद मार्कस स्टोइनिस (MARCUS STOINIS) ने कहा कि
” हमारा आज का खेल बेहतरीन खेलो में एक था, जिसमें बहुत सारे ट्विस्ट थे। जो हमने सोचा वो कर दिखाया, मैं अंत में स्कोर देख रहा था और यह नहीं कह सकता कि मैं गेंदबाजी करने के लिए पूरी तरह तैयार था। केएल ने पारी को नियंत्रित किया, वह अच्छी तरह से खड़ा हो गया। क्विंटन ने हमें एक फ़्लायर पर बिठाया और अन्य ने चिप लगाई।
सीमित बैठकें मेरी मदद करती हैं, खिलाड़ी आराम के माहौल में अच्छा निर्माण कर रहे हैं। आज का गेम पिछले गेम से अलग था। मुझसे जो कुछ भी मांगा गया है, मैंने उसको तत्परता से किया। यह उम्मीद से ज्यादा करीब था, हम पहले भी जीत के पास जाकर वापस आ चुके हैं लेकिन अंत तक लड़ना और उन्हें जीतना मायने रखेगा।”
बता दें किमार्कस स्टोइनिस (MARCUS STOINIS) ने मैच के दौरान ईशान किशन को क्लीन बोल्ड किया था, जो मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।
Tags: आईपीएल 2022, केएल राहुल, मुंबई इंडियस, लखनउ सुपर जायंट्स,